फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Post office will be the High Court Cantt

डाकघर के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगा कैंट प्रशासन

Thu, 18 Jul 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Post office will be the High Court Cantt
छह साल से सर्विस चार्ज का भुगतान न करने के विरोध में गढ़ी कैंट प्रशासन डाकघर के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगा। कैंट प्रशासन के अनुसार बार-बार इस संबंध में पत्र भेजने के बाद भी डाकघर की ओर से जवाब नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में डाकघर के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

गढ़ी कैंट क्षेत्र स्थित डाकघर से हर वर्ष कैंट प्रशासन सर्विस चार्ज लेता है। डाकघर ने साल 2013 से सर्विस चार्ज का भुगतान नहीं किया गया। जिसके चलते डाकघर पर कैंट के 51 लाख 16 हजार रुपये सर्विस चार्ज के बकाया हैं। जिसका कई बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है। मंगलवार को गढ़ी कैंट स्थित कैंट कार्यालय में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि डाकघर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए हाईकोर्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट्स :
सर्विस चार्ज, हाउस टैक्स आदि कैंट के आय के साधन हैं। कैंट क्षेत्र में बने पुलिस थाना, सीएम आवास बीरपुर, राजभवन व सेना कैंट को सर्विस चार्ज का भुगतान करते हैं, लेकिन डाकघर की ओर से पिछले छह साल से सर्विस चार्ज का भुगतान नहीं किया गया। जिसके खिलाफ कैंट प्रशासन ने हाईकोर्ट जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जाकिर हुसैन, सीईओ, गढ़ी कैंट
साल 2003 के बाद कैंट की ओर से सर्विस चार्ज में बदलाव किया गया है। बकाया सर्विस चार्ज के भुगतान के लिए चीफ पोस्टमास्टर जनरल को पत्र लिखा गया है। उनका जवाब आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
- गोविंद मोहन तनेजा, प्रवर अधीक्षक, डाकघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed