फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Positive decision will be taken on restoration of pension after talking to the Center: Pori

केंद्र से बात कर पेंशन बहाली पर होगा सकारात्मक निर्णय: पोरी

Mon, 18 Jul 2022 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Positive decision will be taken on restoration of pension after talking to the Center: Pori
पौड़ी से भाजपा विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि राज्य सरकार लगातार कर्मचारी हित में कार्य कर रही है। जल्द ही केंद्र सरकार से विचार विमर्श कर पुरानी पेंशन बहाली पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। राजकीय इंटर कॉलेज अजबपुर कलां में हुई राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विधायक पोरी ने यह बात कही।
विज्ञापन

रविवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी पुष्कर राज बहुगुणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने झारखंड सरकार की ओर से पुरानी पेंशन बहाली के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य में और केंद्र में दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। जिन राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई है, उनमें भाजपा सरकार की ओर से यह काम किया जा सरता है।
विज्ञापन

मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी से आग्रह किया कि उनकी आवाज को सदन और व्यक्तिगत प्रयासों से मंत्रिमंडल तक पहुंचाएं। हाल ही में सेवानिवृत्त त्रिमूर्ति सिंह नेगी ने कहा कि राज्य में विषम भौगोलिक परिस्थितियां हैं। बड़ी संख्या में सेना और नौकरीपेशा लोग होने के कारण यहां के लोग सेवानिवृत्ति के बाद पूरी तरह से पेंशन पर निर्भर हैं। पेंशन के अभाव में कर्मचारी और उनके परिवार भुखमरी की स्थिति में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष माखन लाल शाह और प्रांतीय महासचिव सीता राम पोखरियाल ने किया। बैठक में डॉ. डीसी पसबोला, अभिषेक कुमार सिंह, जगमोहन सिंह नेगी, बीएस पंवार, बीडी सेमवाल, संजय बिजल्वाण, बलविंदर कौर, शैलेंद्र डंगवाल, चंद्रकांत मैठाणी, प्रमोद कपरवाण, कुंवर सिंह बिष्ट, शैलेंद्र प्रताप सिंह, केशव चंद्र उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed