फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Polytechnique two students eat poison and write message on facebook one killed 

पॉलिटेक्निक के दो छात्रों ने खाया जहर, एक की मौत, फेसबुक पर दोस्तों के लिए लिखा ये मैसेज

Sun, 28 Oct 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) Updated Sun, 28 Oct 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
Polytechnique two students eat poison and write message on facebook one killed 
poison

उत्तराखंड में राजकीय पॉलीटेक्निक के इलेक्ट्रॉनिक्स तृतीय वर्ष के एक छात्र का शव शनिवार शाम संदिग्ध हालत में विमांडेश्वर में सड़क किनारे पड़ा मिला। वह शुक्रवार से लापता था। उसी की क्लास के छात्र को किराए के कमरे में हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


छात्र के शव के पास मिली जहर की शीशी से अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों ने जहर पीकर खुदकुशी की कोशिश की होगी। दोनों छात्रों ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फरीदाबाद निवासी और यहां राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज द्वाराहाट में इलेक्ट्रॉनिक्स तृतीय वर्ष के एक छात्र के साथ ही छतीना में किराए पर रहने वाले द्वाराहाट के ही कुंस्यारी गांव के पंकज पांडेय ने अज्ञात कारणों से शुक्रवार रात जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद का छात्र यहां हाट वार्ड में किराए पर कमरा लेकर रहता था। बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों ने एक साथ जहर गटका था। इसके बाद फरीदाबाद का छात्र कमरे पर चला आया था। कमरे में उल्टी-दस्त होने पर वह चीखा-चिल्लाया तो मकान मालिक और पड़ोसी  उसको रानीखेत राजकीय अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

फेसबुक टाइम लाइन में दोनों ने अलविदा दोस्तों को कमेंट किया

शुक्रवार शाम से गायब छात्र पंकज पांडेय की तलाश करते समय पुलिस को शनिवार शाम विमांडेश्वर में सड़क किनारे पंकज का शव पड़ा मिला। शव के पास जहर की शीशी, किताबें और बैग भी था। पंकज के पिता ने शनिवार को उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी।

 

एसआई बृजमोहन भट्ट के अनुसार डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर जहर के लक्षण बताए हैं। दोनों छात्रों ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पास पड़ोस के लोगों को कहते सुना गया है कि छात्रों का हाथ तंग चल रहा था। इसमें स्थानीय छात्र ने तो घर पर फोन करके पैसा भेजने को कहा भी था।

बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों ने अपनी फेसबुक टाइम लाइन में भी अलविदा दोस्तों लिखा हुआ है। पुलिस पूरी पड़ताल में जुटी हुई है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा। फरीदाबाद के छात्र का नाम दीपक मिश्रा पुत्र धनीराम है, आत्महत्या के प्रयास में नाम देने के चलन के कारण उसका नाम खबर में नहीं लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed