{"_id":"59075a2a4f1c1bcc34441c1a","slug":"politics-on-evm-sealing-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"EVM को लेकर बढ़ी BJP की बेचैनी, कांग्रेस को PK के लिए कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
EVM को लेकर बढ़ी BJP की बेचैनी, कांग्रेस को PK के लिए कही ये बात
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 01 May 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद ईवीएम पर एक नई तरह की सियासत शुरू हो गई है। ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस सिलसिलेवार ढंग से आगे बढ़ रही है। पहले विकासनगर और उसके बाद छह सीटों पर ईवीएम सील करवाकर बीजेपी पर प्रारंभिक दबाव बनाने में कांग्रेस सफल रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस की कोशिश ये ही है कि वह बीजेपी की प्रचंड जीत का मजा किसी तरह से खराब करे। इस क्रम में कुछ और सीटों पर भी ईवीएम की विश्वसनीयता पर कांग्रेस सवाल उठा सकती है। हालांकि पार्टी ने साफ किया है कि उसके उम्मीदवार पर्याप्त तथ्यों के साथ कानून की शरण में जा रहे हैं। इस पर बीजेपी भी अपने ढंग से जवाब दे रही है। पार्टी का कहना है कि पीके के सुझाव पर कांग्रेस चुनाव तो नहीं जीत पाई, अब रिट दायर करके अपने मन की तसल्ली करना चाह रही है। इससे उसका भला नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विधानसभा के विशेष सत्र के मौके पर भी ईवीएम की नई सियासत छाई हुई है। विकासनगर के साथ ही मसूरी, राजपुर, रानीपुर, हरिद्वार ग्रामीण, प्रतापनगर और रायपुर सीटों पर ईवीएम सील करने के आदेश जारी हुए हैं। बीजेपी के भीतर इस आदेश के बाद हलचल है, वहीं कांग्रेस अपनी रणनीति की प्रारंभिक सफलता पर उत्साहित है।
विज्ञापन
बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान का कहना है कि कांग्रेस 57 सीटों पर ईवीएम सील कराने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कांग्रेस को मोदी लहर नहीं दिखाई दे रही है, उसे पीके के सुझाव पर ईवीएम में गड़बड़ी दिखाई दे रही है।
यह जनादेश का भी असम्मान है। इधर, नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश का कहना है कि कांग्रेस का जो भी नेता इस मामले में कोर्ट की शरण ले रहा है, उसके पास ठोस सुबूत मौजूद है। संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत से जब ये सवाल किया गया, तो उनका कहना था कि इस आदेश का परीक्षण कराया जाएगा।