फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   politics on amit shah haridwar rally

कांग्रेसियों ने अमित शाह के स्टेज के स्थान को किया शुद्घ, गोबर से लीपा

Sun, 26 Jun 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 26 Jun 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
politics on amit shah haridwar rally
amit shah rally area in haridwar - फोटो : amar ujala

हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में जिस जगह पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली का मंच बनाया गया था, उसका कांग्रेसियों ने शुद्धिकरण किया।

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उस स्थान को पहले गाय के गोबर से लीपा और फिर गंगाजल छिड़का। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ऋषिकुल मैदान में रैली को संबोधित किया था।
विज्ञापन


रविवार को स्टेज वाले स्थान का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुद्धिकरण किया।

'देवभूमि में आकर शर्मसार करने का काम किया'

politics on amit shah haridwar rally
amit shah rally area in haridwar - फोटो : amar ujala

इस मौके पर कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष राम विशाल देव ने कहा कि अमित शाह ने इंसानियत का कत्ल किया है। गुजरात दंगों के दौरान मानवता शर्मसार हुई।

अमित शाह ने प्रदेश में भी लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया। सरकार को बर्खास्त करवाकर प्रदेश का विकास रोका। ऐसे व्यक्ति ने देवभूमि में आकर शर्मसार करने का काम किया है।

इस मौके पर ठाकुर रतन सिंह, दिनेश पुंडीर, अमित त्यागी, गौरव चौहान, इरशाद भड़ाना, जितेंद्र पोखरियाल, अशोक अदालती, गुलबहार, शूरवीर कलूड़ा, जितेंद्र सिंह आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed