फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   police wireless messages in danger

खतरे में पड़ने वाले हैं पुलिस के वायरलेस संदेश

Thu, 30 Jun 2016 10:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 30 Jun 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
police wireless messages in danger
Police

देहरादून पुलिस के वायरलेस सेट पर गूंजने वाले संदेश खतरे में पड़ने वाले हैं। इस सेवा के संचालन के लिए केंद्र द्वारा मुहैया कराए जाने वाले स्पेक्ट्रम के बिल पर लगने वाला भारी-भरकम ब्याज गृह विभाग के सामने बड़ी समस्या बन गया है।

विज्ञापन


हाल ही में केंद्र से आए एक पत्र में करीब 22 करोड़ की अदायगी के निर्देश दिए गए हैं। इस बिल में स्पेक्ट्रम का बिल मात्र पौने दो करोड़ है, जबकि इस राशि पर बीस करोड़ का ब्याज लगा हुआ है। समय से बिल की अदायगी न होने के चलते यह समस्या अब विकराल हो गई है। अब केंद्र से ब्याज माफी के लिए पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


देश भर के पुलिस तंत्र को वायरलेस सुविधा के संचालन के लिए स्पेक्ट्रम की आवश्यकता होती है। इससे एक निश्चित फ्रीक्वेंसी पर सभी सेट एक-दूसरे को सूचनाओं व कार्रवाई संबंधी संदेश का आदान-प्रदान करते हैं। सभी राज्य सरकारें इस सुविधा की एवज में एक निश्चित दर से केंद्र को भुगतान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह विभाग के सूत्रों की मानें तो वर्ष 03-04 से स्पेक्ट्रम सेवा के तहत आने वाले बिल का भुगतान लापरवाही के साथ किया जा रहा है। ब जितने का बजट जारी हुआ, बिल के सापेक्ष जमा किया जाता रहा। नतीजा यह हुआ कि चालू वित्तीय वर्ष तक करीब पौने दो करोड़ की देनदारी गृह विभाग पर आन पड़ी है। यही नहीं इतने सालों में प्रतिमाह लगभग दो फीसदी ब्याज लगाकर यह राशि करीब बाईस करोड़ रुपये की हो गई है।


हाल ही में केंद्र की ओर से एक पत्र आया है, जिसमें यह पैसा न जमा करने की दशा में स्पेक्ट्रम सुविधा से वंचित किए जाने की चेतावनी दी गई, तब जाकर महकमा हरकत में आया। यह स्थिति देख अब केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है, जिसमें ब्याज की राशि से छूट दिए जाने की बात कही गई है।

हालांकि इस पत्र का अभी कोई जवाब नहीं आया है। इस संबंध में गृह विभाग के अफसरों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन सभी चुप्पी साधे हैं।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed