फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police surprised to see this girl in police station

सज धज कर अचानक थाने पहुंची इस लड़की को देखकर चौंक गई पुलिस, जानिए वजह

Sun, 31 Dec 2017 08:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 31 Dec 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
Police surprised to see this girl in police station
पुलिस - फोटो : Demo pic
सज-धज कर एक लड़की जब अचानक थाने पहुंची तो पुलिस चौंक गई। लेकिन पुलिस के चौंकने की पीछे क्या वजह थी, पढ़िए आगे...
विज्ञापन


आठ दिन से जिस युवती को हरिद्वार पुलिस तलाश रही थी वह शनिवार को दुल्हन बनकर हरिद्वार कोतवाली पहुंच गई। युवती ने अपने साथ आए युवक का परिचय अपने पति के तौर पर दिया।

औपचारिकता पूरी करने के बाद पुलिस ने युवती को पति के साथ भेजा।

परिजनों ने युवती की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी

Police surprised to see this girl in police station
marriage
इंद्राबस्ती निवासी एक युवती आठ दिन पूर्व लापता हो गई थी। परिजनों ने युवती की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। तब से ही पुलिस टीम युवती की तलाश में जुटी थी। शनिवार को युवती स्वयं हरिद्वार कोतवाली पहुंच गई।

कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह से मुलाकात कर युवती ने बताया की वह बालिग हैं और उसने अंकित निवासी रेलवे कालोनी से शादी कर ली है।

बाकायदा अधिवक्ता ने शादी के प्रमाण पत्र पुलिस के सामने रखे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युगल बालिग है इस पर युवती को पति के साथ भेज दिया गया है। युवक एक ऑटोमोबाइल एजेंसी में कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed