फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police stopped Kichha MLA traveling to CM residence Uttarakhand news in hindi

Dehradun; सीएम आवास कूच कर रहे किच्छा विधायक को पुलिस ने रोका, बोले- विस क्षेत्र में खुलकर चल रहा गुंडाराज

Mon, 28 Nov 2022 08:10 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Nov 2022 08:10 PM IST
सार

विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर तिलकराज बेहड़ सीएम से मिलने जा रहे थे। तभी उन्हें पुलिस ने रोक लिया। कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में खुलकर गुंडाराज चल रहा है।

विज्ञापन
Police stopped Kichha MLA traveling to CM residence Uttarakhand news in hindi
मुख्यमंत्री आवास कूच कर रहे किच्छा विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा क्षेत्र किच्छा की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच रहे विधायक तिलक राज बेहड़ को पुलिस ने हाथीबड़कला में रोक लिया। इससे नाराज विधायक ने नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज मंगलवार से विधानसभा में धरना देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता, धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में खुलकर गुंडाराज चल रहा है। गोवंश की खुली तस्करी हो रही है। खुलेआम अवैध खनन का कारोबार हो रहा है। उनके कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। पुलिस के संरक्षण में राजनीतिक लोगों के साथ मिलकर हमले हो रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Accident In Dehradun: चंद्रबनी चौक के पास बेकाबू ट्रक ने युवक को बुरी तरह कुचला, दुकानों में घुसा, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री से वार्ता की लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को वह इन्हीं मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे लेकिन उन्हें हाथीबड़कला में पुलिस ने रोक लिया। कहा कि अब अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से विधानसभा में धरना देंगे। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed