{"_id":"ed6801e71988eb268f66b44c82964a11","slug":"police-security-hemkund-sahib-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा घेरे में होगी हेमकुंड साहिब यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा घेरे में होगी हेमकुंड साहिब यात्रा
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Sun, 24 May 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमकुंड साहिब के तीर्थयात्री इस बार यात्रा के मुख्य पड़ाव घांघरिया से दो किमी आगे अटलाकोटी ग्लेशियर से हेमकुंड तक पुलिस के सुरक्षा घेरे में चलेंगे।
विज्ञापन
यात्रा मार्ग का यह करीब चार किमी का पैच बर्फ से ढका हुआ है। रास्ता जोखिम भरा होने से यहां पुलिस के 30 से भी अधिक जवान मुस्तैद रहेंगे। सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए पैदल मार्ग पर छह हैंडसेट और तीन वायरलेस उपकरण स्थापित किए जाएंगे। यात्रा एक जून से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
इस वर्ष से हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट में पुलिस थाना भी शुरू हो गया है। यहां पूर्व में पुलिस की अस्थायी चौकी थी। गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक सिविल पुलिस, एक प्लाटून पीएसी और एसडीआरएफ की टीमें तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
वर्तमान में घांघरिया से करीब दो किमी आगे अटलाकोटी ग्लेशियर से हेमकुंड साहिब तक चार किमी पैदल रास्ता बर्फ से ढका हुआ है। यात्राकाल के दौरान इस पैदल रास्ते में कोई तीर्थयात्री न फंस जाए, इसके लिए यहां पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
बर्फ से ढके रास्ते पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। प्राकृतिक आपदा के दौरान वायरलेस से यात्रा का हर पल अपडेट लिया जाएगा। तीर्थयात्रा के सफल संचालन के लिए गोविंदघाट में इस बार से पुलिस थाना भी स्थापित कर लिया गया है।
- सुनील कुमार मीणा, एसपी, चमोली