{"_id":"61cf6b248f87d054f26a97ce","slug":"police-s-traffic-plan-was-successful-there-was-no-jam-in-the-city-during-new-year-s-celebrations-city-news-drn4003986172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफल रहा पुलिस का ट्रैफिक प्लान, नए साल के जश्न के दौरान नहीं लगा शहर में जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफल रहा पुलिस का ट्रैफिक प्लान, नए साल के जश्न के दौरान नहीं लगा शहर में जाम
विज्ञापन
देहरादून। नए साल के जश्न के दौरान आखिरकार पुलिस का ट्रैफिक प्लान कारगर साबित हुआ। बाहर से आने वाले वाहन शहर में नहीं घुस पाए तो सुबह से लेकर देर रात तक दून की सड़कों पर ट्रैफिक सुचारु रुप से चलता रहा। जिससे दूनवासी काफी सुकून में दिखे। हालांकि इस दौरान मसूरी आने-जाने वाले लोगों को डायवर्जन के कारण थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी, लेकिन जाम न लगने से स्थानीय निवासी भी काफी खुश दिखे।
दरअसल, हर साल नए साल का जश्न मनाने बड़ी संख्या में पर्यटक दून और मसूरी का रुख करते हैं। जिससे पूरे शहर सहित राजपुर रोड पर बाहर से आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ता था। इस बार भी काफी संख्या में बाहर से पर्यटक नए साल का जश्न मनाने के लिए मसूरी आए लेकिन पुलिस की सख्ती और पुलिस की ओर से बनाए गए ट्रैफिक प्लान के चलते इस बार न तो पर्यटक और न ही स्थानीय लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ा। ट्रैफिक प्लान के हिसाब से पुलिस ने दिल्ली, रुड़की, सहारनपुर से मसूरी जाने वाले पर्यटकों को आशारोडी, आईएसबीटी, शिमलाबाईपास-सेंट जूड्स चौक, बल्लूपुर चौक, गढ़ी कैंट तिराहा, अनारवाला, जोहड़ी गांव होते हुए कुठाल गेट और मसूरी भेजा, जबकि दिल्ली से हरिद्वार, ऋिषिकेश, से जोगीवाला होते हुए मसरी जाने वाले पर्यटकों को हर्रावाला, मोहकमपुर, फ्लाईओवर-जोगीवाला-कैलाश अस्पताल, रिंग रोड होते हुए कुठालगेट मसूरी भेजा गया। इस स्थानों पर पुलिस बल मौजूद रहा और कड़ी पूछताछ के बाद ही पर्यटकों को मसूरी जाने दिया। पुलिस की सख्ती के कारण बाहर से आने वाले वाहन शहर में नहीं घुस पाए और पूरे दिन से देर रात तक राजपुर रोड सहित पूरे दून में सड़कों पर कहीं भी पहले जैसे जाम की स्थिति नहीं रही। जिससे लोगों को काफी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने इसके लिए पुलिस की काफी प्रशंसा भी की।
----------------
बिना पूर्व बुकिंग वालों को लौटाया, आरटीपीसीआर रिपोर्ट की हुई जांच
इस साल बिना पूर्व बुकिंग और 72 घंटे की आरटीपीसीआर रिपोर्ट को मसूरी जाने के लिए अनिवार्य किया गया था। जिस पर पुलिस ने काफी सख्ती दिखाई। आशारोड़ी और जोगीवाला में पुलिस हर आने वाले का पूर्व बुकिंग और आरटीपीसीआर रिपोर्ट जांच रही थी। जिनके पास यह नहीं था, उन्हें वापस लौटाया गया। पुलिस की यह योजना भी कारगार साबित हुई।
विज्ञापन
----------
पूर्व के अनुभव को देखते हुए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया था। जिससे कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को कोई दिक्कत महसूस न हो। हर चौक चौराहे पर आने-जाने वालों की चेकिंग की गई। बाहर से आने वाले पर्यटकों को निर्धारित रूटों से गुजारा गया। जिसका परिणाम यह रहा है कि पूरे दिन और देर रात तक कोई जाम नहीं दिखा। लोग आसानी से आते-जाते दिखे।
जन्मेजय खंडूरी, डीआईजी, एसएसपी देहरादून