फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police rescued four lives trapped between Asan river

पुलिस ने उफनाई आसन नदी के बीच में फंसी तीन जिंदगियां बचाई

Tue, 01 Oct 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Police rescued four lives trapped between Asan river
सहसपुर में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती पुलिस। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वन गुर्जर समुदाय की एक महिला तीन बच्चों समेत उफनाई आसन नदी के बीच टापू में फंस गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सहसपुर थाना पुलिस ने करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चारों लोगों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। एसएसपी ने टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को उचित पारितोषिक देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे शमशाद पुत्र गुलाम हसन हाल निवासी सभावाला ने सहसपुर थाने में पहुंच सूचना दी कि उसके परिवार के तीन बच्चों समेत एक महिला देर रात से आसन नदी के बीच में बने टापू में फंसे हुए हैं। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम राहत बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी भी मौके पर पहुंच गए। नदी के उफान पर होने के कारण टापू पर पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं था। जिस पर पुलिस ने खस्थानीय लोगों की मदद से नदी तक जाने के लिए ट्रैक्टर के लिए रास्ता तैयार कराया। जिसके बाद पुलिस टीम रस्सों के सहारे नदी में उतरी। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस चारों लोगों को नदी से सकुशल बाहर निकालने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि रेस्कूय कर बचाए गए लोगों में बानो बीबी(35) पत्नी स्व. मोहम्मद अली, आमिर खान(16), कुमारी एमना(14) दोनों पुत्र-पुत्री शमशाद और आजाद(16) पुत्र स्व. मोहम्मद अली शामिल है। वन गुर्जर होने के कारण ये लोग नदी के बीच में बने टापू में रहते हैं। पुलिस टीम में सीओ बीएस धोनी, थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, एसआई पंकज कुमार, हेड कॉस्टेबल महेंद्र सिंह नेगी, कॉस्टेबल सुधीर कुमार, युवराज सिंह, संजय कुमार, धर्मेंद्र, बृजपाल सिंह, दीपक कुमार, जगजोत सिंह, विनोद रतूड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहन में ताजा हुई चार साल पुरानी घटना
सेलाकुई। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी उफनई नदी के बीच में फंसे होने के कारण बानो बीबी और तीनों बच्चों के चेहरे पर पानी का खौफ साफ दिखाई दे रहा था। बानो बीबी के जहन में चार वर्ष पूर्व हुई घटना की यादें ताजा हो गई। नदी से सकुशल बाहर निकलने पर बानो बीबी ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि चार वर्ष पूर्व उसके पति स्व. मोहम्मद अली की मृत्यु भी इसी नदी में बह जाने के दौरान हो गई थी। बरसात में उफान पर होने के कारण नदी भयानक रूप धारण कर लेती है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि नदी के उफान को देखते हुए लोगों के नदी में न उतरने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

सहसपुर में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में मौजूद पुलिस कर्मी और क्षेत्रीय लोग।

सहसपुर में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में मौजूद पुलिस कर्मी और क्षेत्रीय लोग।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed