{"_id":"65453c0b96a012f6f808ae62","slug":"police-registered-a-case-against-two-people-for-assault-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-280420-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बुजुर्ग से मारपीट, दो पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बुजुर्ग से मारपीट, दो पर केस दर्ज
विज्ञापन
पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ बुजुर्ग से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया। तहरीर में लाइन जीवनगढ़ निवासी रिजवान ने कहा कि बीती 29 अक्तूबर को गांव के ही उस्मान और गोलू ने उसके पिता के साथ गाली गलौज और मारपीट की। पिता को लात मारकर जमीन पर गिरा दिया, जिससे कुल्हा टूट गया। जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जांच चौकी प्रभारी डाकपत्थर को सौंपी गई है।
Iखुखरी के साथ दो दबोचेI
कोतवाली पुलिस ने सहारनपुर बस अड्डे के सामने कैनाल रोड से जीवनगढ़ निवासी शाहरूख को खुखरी के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। दूसरी ओर सहसपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान सिंघनीवाला निवासी कामिल को सभावाला क्षेत्र से खुखरी के साथ गिरफ्तार किया।