{"_id":"63c7864527901b113473c2b0","slug":"police-recovered-10-thousand-liters-of-illegal-liquor-from-forest-with-the-help-of-drone-laksar-uttarakhand-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जंगल में छिपाकर रखी 10 हजार लीटर से अधिक कच्ची शराब की नष्ट, पुलिस ने ड्रोन की मदद से ढूंढी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जंगल में छिपाकर रखी 10 हजार लीटर से अधिक कच्ची शराब की नष्ट, पुलिस ने ड्रोन की मदद से ढूंढी
Wed, 18 Jan 2023 11:26 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:26 AM IST
सार
लक्सर के डेरा कलाल गांव के जंगल व नालों में ड्रोन कैमरे की मदद से पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान कच्ची शराब बनाने के लिए गड्ढों के अंदर तिरपाल में छिपाकर रखी गई 10 हजार लीटर लाहन और उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने मौके से मिले लाहन को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशा मुक्त देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने को लेकर लक्सर कोतवाली पुलिस ने ड्रोन की मदद से जंगलों में छापा मारकर अवैध शराब बनाने की भट्ठी समेत उपकरण व 10 हजार लीटर लाहन बरामद की। इसको मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में एसएसआई अंकुर शर्मा, कांस्टेबल प्रभाकर, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल मनमोहन सिंह और पीआरडी के जवान लोकेश कुमार ने डेरा कलाल गांव के जंगल व नालों में ड्रोन कैमरे की मदद से छापा मारा। इस दौरान कच्ची शराब बनाने के लिए गड्ढों के अंदर तिरपाल में छिपाकर रखी गई 10 हजार लीटर लाहन और उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने मौके से मिले लाहन को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि इस अभियान के बाद अब पुलिस टीम जंगलों व नालों में अड्डा बनाकर कच्ची शराब बनाने के कारोबार में लगे आरोपियों को चिन्हित कर रही है। जल्द ही आसपास के देहात क्षेत्र के सभी घने जंगलों एवं गुप्त इलाकों में भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कार्य करने वालों को चिन्हित कर उनपर नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन
दो के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई
ये भी पढ़ें...Joshimath: तहसील भवन और 89 घरों में आई दरारें, जेपी कॉलोनी में ध्वस्त होंगे 15 असुरक्षित भवन
अवैध कार्यों में लिप्त रहने वालों के रिकॉर्ड को खंगालते हुए लक्सर पुलिस ने दाबकी कला निवासी आरोपी संतरपाल और मोनू के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि कई मुकदमे दर्ज होने के बावजूद आरोपी अवैध कार्य को नहीं करने से बाज आ रहे थे।