फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police paid insurane money to family of policemen who lost his life

सड़क दुर्घटना में मृतक पुलिसकर्मी की पत्नी को पीएनबी ने सौंपा 30 लाख 68 का चेक

Sat, 19 Feb 2022 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
police paid insurane money to family of policemen who lost his life
देहरादून। डीजीपी अशोक कुमार की मौजूदगी में जोनल मैनेजर पीएनबी संजय कांडपाल देहरादून जोन ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जनपद रुद्रप्रयाग में तैनात उपनिरीक्षक पवन कुमार की पत्नी रानी भारद्वाज को 30 लाख रुपये का चेक दिया। यह राशि रक्षक प्लस योजना के तहत पंजाब नेशनल बैंक की ओर से दी गई।
विज्ञापन

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि वर्ष 2019 में उत्तराखंड पुलिस कर्मियों के लिए एक बड़े कल्याणकारी कदम के रूप में उत्तराखंड पुलिस तथा पंजाब नेशनल बैंक के बीच पुलिस सैलरी पैकज के लिए समझौता (एमओयू) किया गया था, जिसके तहत जिन पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों का वेतन पंजाब नेशनल बैंक में आहरित हो रहा है, उन्हें रक्षक प्लस योजना के तहत बिना प्रीमियम जमा दुर्घटना आदि में मृत्यु होने पर 30 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। इस योजना के तहत वर्ष 2019 से अब तक पंजाब नेशनल बैंक की ओर से 13 पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की गयी है।
विज्ञापन

पुलिस सैलरी पैकेज के तहत ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ भी वर्ष 2018 में समझौता (एम.ओ.यू.) किया गया था, जिसके अंतर्गत बिना प्रीमियम जमा किए दुर्घटना आदि में मृत्यु होने पर 25 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर दिया जा रहा था। वर्ष 2021 में एमओयू का नवीनीकरण कर इस बीमा कवर को बढ़ाकर 50 लाख रुपये का दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2018 से अब तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से सात पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की गई है। पुलिस सैलरी पैकज योजना के अंतर्गत अब तक कुल 20 पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed