फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police on high alert after Operation Sindoor

Dehradun News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर पुलिस 45 संदिग्धों से पूछताछ, 54 के चालान किए

Thu, 08 May 2025 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Police on high alert after Operation Sindoor

विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर एसएसबी और पुलिस के जवानों ने विकासनगर और सहसपुर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान 54 लोगों के 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए। वहीं, 45 संदिग्ध लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई।

कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि विभिन्न टीमों ने कस्बा बाजार, मदीना बस्ती, मुस्लिम बस्ती, कैनाल रोड, जीवनगढ़, डाकपत्थर में 400 बाहरी लोगों का सत्यापन किया। इस दाैरान 10 मकान मालिक ऐसे पाए गए जिन्होंने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं करवाया था। इस कारण उनके 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए। इसके अलावा 15 संदिग्ध लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र के कस्बा सहसपुर, रामपुर, चोई बस्ती, महमूदनगर, शंकरपुर, सिंघनीवाला, सभावाला, धर्मावाला में पुलिस टीम ने लोगों को सत्यापन किया। बताया कि 44 मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं करवाया था। उन्हें चेतावनी देते हुए 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए। वहीं, 25 संदिग्ध लोगों को थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed