{"_id":"64fccf6b2a017881ff05c12d","slug":"police-line-cook-missing-since-29-days-dehradun-news-c-5-drn1037-241381-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 29 दिन से लापता है पुलिस लाइन का कुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 29 दिन से लापता है पुलिस लाइन का कुक
विज्ञापन
एक आईपीएस के घर से ड्यूटी खत्म कर लौट रहा पुलिस लाइन कुक का 29 दिन से लापता है। युवक ने उस दिन बैंक से पैसे भी निकाले थे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। अब इस गुमशुदगी को अपहरण के मुकदमे में तरमीम कर दिया गया है। पुलिस मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुक की तलाश कर रही है।
कुक के भाई ओम बहादुर थापा ने नेहरू कॉलोनी थाने में शिकायत की है। ओम का बड़ा भाई भीम बहादुर थापा पुलिस लाइन में कुक का काम करता है। गत 11 अगस्त को वह आईपीएस यशवंत चौहान के सहस्रधारा रोड स्थित मकान में ड्यूटी के लिए गया था। यहां से वह करीब ढाई बजे निकला और बैंक से 18000 रुपये निकाले। इसके बाद फिर वह आईपीएस के घर चला गया। वहां से शाम करीब साढ़े पांच बजे ड्यूटी खत्म की और पुलिस लाइन के लिए चल दिया। लेकिन, तब से उसका कुछ पता नहीं चला है।
एसओ लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि कुक भीम बहादुर थापा के बारे में सभी थानों को सूचित कर दिया गया था। आसपास के जनपदों में भी इसकी सूचना दी गई थी। लेकिन, अब तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। अब गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है। भीम बहादुर थापा की तलाश की जा रही है। रूट के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।