फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police have arrested two miscreants who robbed chains in

Dehradun News: कांवड़ियों के वेश में चेन लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Mon, 05 Aug 2024 03:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Police have arrested two miscreants who robbed chains in
Iचेन लूट की तीन घटनाओं का खुलासा, दो चेन बरामद, एक चेन आरोपियों ने बेच डालीI
विज्ञापन




कांवड़ियों के वेश में चेन लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान चेन लूट की तीन घटनाओं को अंजाम दिया था। इनके पास से दो चेन बरामद हुई हैं। जबकि, एक चेन इनके साथियों ने बेचकर आपस में पैसे बांट लिए।



एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक अगस्त को लक्ष्मी सेमवाल निवासी शास्त्री एन्क्लेव नेहरू कॉलोनी ने मुकदमा दर्ज कराया था। लक्ष्मी सेमवाल रिश्तेदार के घर से अपने घर लौट रहीं थीं। इसी दौरान वहां दो बदमाशों ने उनकी चेन लूट ली। दिनदहाड़े हुई इस घटना में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। हुलिए से मिलान करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों गुरमीत सिंह और विजेंद्र सिंह निवासी टांडा भागमल, लक्सर हरिद्वार को गिरफ्तार किया। आरोपी दूधली मार्ग पर आए हुए थे। बताया गया था कि फिर से वे किसी घटना को अंजाम देने वाले हैं।
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने इससे पहले 27 जुलाई को एक चेन डोईवाला क्षेत्र से लूटी थी। नेहरू कॉलोनी की घटना के बाद उन्होंने रायवाला में एक पुरुष के गले से चेन लूटी थी। आरोपियों के पास से लक्ष्मी सेमवाल और रायवाला से लूटी गई चेन बरामद कर ली गई है। आरोपियों ने बताया कि रायवाला से लूटी गई चेन को उन्होंने बेच दिया है। इससे जो रुपये आए उनमें से 20 हजार रुपये गुरमीत को मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed