फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police have arrested four accused in the murder case

Dehradun News: पूर्व सैनिक की हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार

Thu, 25 Jul 2024 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Police have arrested four accused in the murder case
I
विज्ञापन

I

I
I

I- परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से कर दिया था इन्कार
I

I- जमीन के विवाद में पूर्व सैनिक की हुई थी मौत, पुलिस ने दर्ज किया था हत्या का केसI

चंद्रबनी चोइला में पूर्व सैनिक बीर बहादुर थापा की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार होने वालों में तीन महिलाएं शामिल हैं। इससे पहले बुधवार को परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक पूर्व सैनिक का शव लेने से इन्कार कर दिया था। स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया।

गौरतलब है कि चंद्रबनी निवासी बीर बहादुर के घर के पास स्थित प्लॉट पर मुजफ्फरनगर निवासी अंशुल चौधरी और उसके साथी कब्जा लेने पहुंचे थे। इस प्लॉट पर कई सालों से विवाद चला आ रहा है। थापा परिवार इस प्लॉट को 2018 में खरीदना बताता है। जबकि, अंशुल चौधरी इसे अपना बताते हुए बार-बार कब्जे का प्रयास करता है। अंशुल ने मंगलवार को यहां पर टिन शेड लगाने का प्रयास किया था। यह सब होते देख वहां पर बीर बहादुर थापा और उनके परिवार वाले भी पहुंच गए। इसी बीच बीर बहादुर थापा जमीन पर गिर गए। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण हार्ट अटैक होना बताया था।
विज्ञापन


हालांकि, उनकी पत्नी और अन्य परिजनों का आरोप था कि अंशुल चौधरी व उसके साथियों ने बीर बहादुर थापा के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में उन्होंने पुलिस को शिकायत की, जिसके आधार पर अंशुल चौधरी और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद बीर बहादुर के शव को परिजनों को सौंपा जाना था, लेकिन बुधवार को परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया। बीर बहादुर थापा की पत्नी ने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते हैं, तब तक वह पति का शव प्राप्त नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मौके पर निवर्तमान पार्षद और विधायक को बुलाने की मांग भी की थी। इस मामले में पुलिस ने बुधवार शाम अंशुल रघुवंशी, राकेश देवी, सोनिया और शालू निवासी ग्राम हरसौली, कोतवाली नगर, जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। अब बृहस्पतिवार को बीर बहादुर थापा के शव का अंतिम संस्कार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed