फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police formed committee to prevent drug abuse

Dehradun News: नशे की रोकथाम के लिए पुलिस ने बनाई समिति

Mon, 16 Sep 2024 06:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Police formed committee to prevent drug abuse
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही नशे की समस्या को देखते हुए पुलिस ने नागरिकों से चर्चा के बाद नशा निरोधक समिति का गठन किया है। समिति गोपनीय तरीके से नशा बेचने व नशा करने वालों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएगी। साहिया पुलिस चौकी प्रभारी नीरज कठैत ने नशे की रोकथाम के लिए बाजार क्षेत्र में नागरिकों के साथ बैठक की। इस दौरान सर्वसम्मति से नशा निरोधक समिति एनएसएस का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि नशा बेचने व करने वालों की जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस टीम ने बाजार स्थित दवाइयों की दुकानों के संचालकों को प्रतिबंधित दवाई बिना चिकित्सक के पर्चे के नहीं देने के निर्देश दिए। इस दौरान सुशील अग्रवाल, सुरेश चोधरी, रविंद्र पाल सिंह, अंतराम जोशी, प्रवीन चौहान, संजय शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed