देहरादून में डेंगू के डंक से सहमी वर्दी, अब CM के सामने होगी सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में डेंगू के डंक से वर्दी भी सहमी है। डेंगू और वायरल का शिकार पुलिस कर्मियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को सीएम की मौजदूगी में सफाई अभियान चलेगा।
इसी के मद्देनजर रविवार को पुलिस कार्यालयों और थानों में सफाई अभियान चलाया गया। पुलिस कर्मियों को डेंगू से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया है।
राजधानी में डेंगू और वायरल की मार से पुलिस भी अछूती नहीं रही। पुलिस मुख्यालय, आईजी, एसएसपी, पुलिस लाइन और थानों में तैनात पुलिस कर्मी डेंगू और वायरल का शिकार हो रहे है।
अब तक शहर क्षेत्र मे यह आंकड़ा 37 तक पहुंच गया है। इसमें कई अधिकारियों के अलावा उनके परिजन भी शामिल है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप से पुलिस विभाग में हड़कंप है।
थानों और आफिसों में सफाई अभियान चलाने के निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद दाते ने जिले भर के थानों और आफिसों में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
रविवार को अधिकारियों की मौजूदगी में सफाई अभियान चलाया गया। एसएसपी डा दाते और एसपी ट्रैफिक धीरेन्द्र गुंज्याल की मौजूदगी में पुलिस कार्यालय में सफाई की गई।
पुलिस लाइन में एसपी सिटी अजय सिंह और सहायक पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने सफाई अभियान का पर्यवेक्षण किया। थानाध्यक्षों की अगुवाई में थानों में सफाई की गई।
बताया गया कि सोमवार को एसएसपी दो पुलिस स्थानों को चिन्हित करेंगे जहां सीएम की मौजदूगी में सफाई अभियान चलेगा।