{"_id":"59ead5924f1c1b74698b6a98","slug":"police-encounter-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक दरोगा और एक बदमाश घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक दरोगा और एक बदमाश घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
police encounter
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में शनिवार को तड़के चार बजे पुलिस बदमाशों में हुई मुठभेड़ में एक दरोगा और एक बदमाश घायल हो गया।
विज्ञापन
हालांकि तीन बदमाशों को पुलिस ने घेराबन्दी कर दबोच लिया। बताया गया कि चारों बदमाश मुज्जफरनगर के रहने वाले हैं। पिछले दो दिनों से ये चारों बदमाश लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। मुठभेड़ में हुई फायरिंग में दरोगा को गोली लगी। हालत गंभीर होने के बाद दरोगा को हायर सेन्टर रेफर किया गया है।
पिछले करीब एक माह से देहात क्षेत्र में रोड होल्डअप की घटनाओं को अंजाम दे रहे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। लखनोता झबरेड़ा मार्ग सड़क से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर लगन्ने के खेत में मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
रोड होल्डअप के लिए सड़क किनारे छिपे बदमाशों की जब पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।
पकड़े गए बदमाश का याकूब उर्फ राशिद उर्फ छोटू, शहनवाज और महबूब हैं। ये सभी मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं।