{"_id":"6a48e426078e0554e8036b91","slug":"police-detained-youth-congress-workers-who-were-on-their-way-to-submit-a-memorandum-to-cm-rishikesh-news-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने थे जा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने थे जा रहे
Sat, 04 Jul 2026 04:21 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 04 Jul 2026 04:21 PM IST
सार
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने से पहले ही हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए युवा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऋषिकेश बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने और पेपर लीक प्रकरण के विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद थाने लाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
शनिवार को परवादून युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता कोयल घाटी से आईडीपीएल की ओर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए जा रहे थे। युवाओ के हाथ में काले झंडे थे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक लिया।
विज्ञापन
कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस एडवोकेट अभिनव सिंह मलिक, परवादून युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव भारती सहित अनेक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। अभिनव सिंह मलिक ने कहा कि, बापूग्राम के लोगों को वर्षों से राजस्व ग्राम का दर्जा मिलने का इंतजार है, लेकिन भाजपा सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। वहीं लगातार हो रहे पेपर लीक ने प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: क्यूआर कोड स्कैन करके सीधे परीक्षा केंद्र की मिलेगी लोकेशन, UKPSC ने तैयार किया सिस्टम
हम मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर इन दोनों गंभीर मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहते थे, लेकिन सरकार ने जनता की आवाज सुनने के बजाय हमें गिरफ्तार कर लिया। विरोध करने वालों में प्रदेश महासचिव दीपक वर्मा, महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप, महानगर उपाध्यक्ष मयंक पाल, हिमांशु जाटव, सौरभ वर्मा, विशाल स्नेह, मानव रावत आदि मौजूद रहे। वहीं एसएसआई भरत सिंह ने बताया कि सभी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। बाद में छोड़ दिया गया।