फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police detained Congressmen going to show black flags to CM Pushkar Singh Dhami in Haridwar Uttarakhand news

Haridwar: मुख्यमंत्री धामी को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिए पदाधिकारी

Sun, 19 Mar 2023 03:28 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Mar 2023 03:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार को हरिद्वार दौरे पर हैं। यहां ऋषि कुल आयुर्वेद महाविद्यालय में चल रही आयुर्वेदिक पशु चिकित्सा सेमिनार में उन्होंने शिरकत की। उनके पहुंचने की जानकारी मिलते ही युवा कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे दिखाकर उनका विरोध करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया।

विज्ञापन
Police detained Congressmen going to show black flags to CM Pushkar Singh Dhami in Haridwar Uttarakhand news
पुलिस ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में सीएम पुष्कर सिंह धामी को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। यूथ कांग्रेस अंकिता भंडारी हत्याकांड, भर्ती घोटाला और बेरोजगार संघ के युवाओं पर चलाई गई लाठीयो के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे थी, लेकिन प्रशासन द्वारा पहले ही उन्हें रोक लिया गया। कार्यकर्ताओं के नहीं मानने पर पुलिस ने सभी पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


सीएम धामी आज रविवार को हरिद्वार दौरे पर हैं, जहां वह सबसे पहले हरिद्वार के  ऋषि कुल आयुर्वेद महाविद्यालय में चल रही आयुर्वेदिक पशु चिकित्सा सेमिनार में पहुंचे। इसके बाद कनखल के पास गौतम फार्म हाउस में वैश्य परिवार मिलन समारोह में प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन


वहीं इस दौरान पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए कांग्रेसी नेता नितिन  तेशवर ने बताया कि उत्तराखंड में युवाओं की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जहां एक ओर भर्ती घोटाला हो रहे है वहीं इस बार के बजट में युवाओं की ओर ध्यान भी नहीं दिया गया है। ऐसे में उत्तराखंड का युवा जाए तो कहां।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें... Vikasnagar Encroachment: अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात, लोगों ने खाली की बस्ती, तस्वीरें

 

इसी के विरोध में आज यूथ कांग्रेस में काले झंडे दिखाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हकीकत बताना चाहा लेकिन हर बार की तरह प्रशासन को आगे लाकर सरकार अपने आप को बचाने का काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed