फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police could not find the attackers of the girl even after a month

युवती के हमलावरों को एक माह बाद भी नहीं ढूंढ पाई पुलिस

Sun, 27 Feb 2022 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Police could not find the attackers of the girl even after a month
युवती पर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस एक माह बाद भी नहीं ढूंढ पाई है। पुलिस की कार्यप्रणाली से तंग आकर पीड़ित के पिता ने डीजीपी को शिकायत की है। डीजीपी ने मामले की जांच डीआईजी कानून व्यवस्था को सौंपी है। डीआईजी ने सोमवार को मुकदमे के विवेचना अधिकारी को मुख्यालय में तलब किया है।
विज्ञापन

मामला धारा चौकी क्षेत्र के कालीदास रोड का है। यहां एक फरवरी को देवेंद्र नैथानी अपनी बेटी के साथ रात के समय टहल रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए युवकों ने उनकी बेटी के सिर पर पीछे से डंडा मार दिया। घायल युवती को उसके पिता ने अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। इसके बाद चार फरवरी को उन्होंने धारा चौकी में शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

देवेंद्र नैथानी का कहना है कि इस मामले की जांच में विवेचना अधिकारी ने क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज आदि अपने कब्जे में लिए हैं। फुटेज में पता चल रहा है कि युवकों कुछ दूरी पर ही शराब पी थी। इसके बाद वह मोटरसाइकिल को तेजी से दौड़ाते हुए उनके पास तक आ गए और उनकी बेटी पर हमला कर दिया। देवेंद्र का कहना है कि विवेचना अधिकारी लगातार कभी किसी ड्यूटी में तो कभी किसी काम में व्यस्त होने की बात कहते हुए जांच को टाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में उन्होंने डीजीपी अशोक कुमार से मिलकर शिकायत की। डीजीपी ने डीआईजी कानून व्यवस्था पी रेणुका देवी को मामले की जांच सौंपी है। डीआईजी ने सोमवार पुलिस और वादी को मुख्यालय में बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed