फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police arrested woman including four at kotdwar

बैग में ऐसी चीज लेकर जा रही थी महिला जिसे देखकर हैरत में पड़ गए लोग

Sun, 21 Jan 2018 07:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sun, 21 Jan 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
Police arrested woman including four at kotdwar
bag
एक महिला बैग में कुछ ऐसा लेकर जा रही थी, जिसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन


संदिग्ध मांस को बिक्री के लिए ले जा रहे चार लोगों को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। संगठन की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने गोवंश अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस ने चारों को स्थानीय कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। शनिवार सुबह करीब आठ बजे मालगोदाम रोड पर एक जीप लकड़ी पड़ाव जा रही थी। विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ता तेजपाल प्रजापति, नकुल प्रजापति और कुलदीप प्रजापति को जीप पर बैठे लोगों पर शक हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने जीप के चालक को रुकने के लिए कहा, लेकिन उसने वाहन की रफ्तार तेज कर दी। युवकों ने बाइक से जीप का पीछा करते हुए उसे मालगोदाम रोड पर सिंचाई विभाग के गोदाम के पास रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

च करने पर तीन बैगों में मिला भरा हुआ संदिग्ध मांस

Police arrested woman including four at kotdwar
जेल
वाहन की जांच करने पर तीन बैगों में भरा हुआ संदिग्ध मांस मिला। सूचना पर अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने लकड़ी पड़ाव निवासी एक महिला और तीन व्यक्तियों को पुलिस के हवाले कर दिया। चारों लोगों के पास तीन बैग में करीब 65 किलो मांस बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया मांस को जांच के लिए भेजा जा रहा है। एसआई रविंद्र नेगी ने बताया कि पूर्व प्रधान शिब्बूनगर बीना नेगी की तहरीर के आधार पर लकड़ी पड़ाव निवासी जमीला, सहनवाज, नईम और नसीम अहमद के खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मांस को जांच के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया है।  वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संदीप डबराल, संजय थपलियाल, संजय गोदियाल, राजीव शर्मा, संदीप वर्मा, बीना नेगी, सुषमा जखमोला, प्रवीण थापा, विपिन ने बताया कि क्षेत्र में कई लोग गोमांस की तस्करी में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed