फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Police Arrested a man for Obscene Videos in dehradun

बाथरूम में बनाता था महिलाओं के अश्लील वीडियो, ऐसे खुला राज

Mon, 10 Apr 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Apr 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
Police Arrested a man for Obscene Videos in dehradun
Demo Pic

बाथरुम में चोरी-छिपे महिलाओं के वीडियो बनाने वाले सफाई कर्मी को पुलिस ने दबोच लिया। आरोप है कि आरोपी संविदाकर्मी पिछले कई दिनों से बाथरुम में महिलाओं की अश्लील क्लीपिंग बना रहा था। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जमानत मिल गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी संजय नेगी निवासी पौड़ी वर्तमान में कौलागढ़ में रहता है। वह सर्वे ऑफ इंडिया में संविदाकर्मी है। जहां वह सफाई का कार्य करता था।

शनिवार को एक महिला कर्मचारी ने उसके खिलाफ थाना कैंट में तहरीर दी थी। जिसमें उसने आरोप लगाया कि संजय बाथरूम में महिलाओं की अश्लील वीडियो क्लिप बनाता है।

विज्ञापन

महिला कर्मचारियों की अश्लील वीडियो बना रहा था तभी...

Police Arrested a man for Obscene Videos in dehradun
Demo Pic

पुलिस के मुताबिक आरोपी कई दिन से बाथरूम के रोशनदान से चोरी-छिपे महिला कर्मचारियों की अश्लील वीडियो बना रहा था।

इस बीच एक महिला कर्मचारी की निगाह उस पर पड़ी। उसने हंगामा कर दिया, जिस पर ऑफिस के कर्मियों ने आरोपी की धुनाई कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना कैंट प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी के मोबाइल में कई अश्लील वीडियो क्लिप भी मिली हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed