रुड़की: डकैती की खौफनाक वारदात मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए 20 से ज्यादा लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के माजरी गांव में डकैती मामले में पुलिस ने 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस पुरानी वारदातों में शामिल बदमाशों की भी कुंडली खंगाल रही है।
पुरानी वारदातों में शामिल बदमाशों के जेल के अंदर या बाहर होने समेत सहारनपुर में पिछले दिनों हुई डकैती से जोड़कर भी मामले की जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात में छयमार या सपेरा गिरोह का हाथ हो सकता है।
कलियर थाना क्षेत्र स्थित माजरी गांव में डकैैती की वारदात के खुलासे के लिए पुलिस एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगा रही है। पुलिस दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत वेस्ट यूपी के अपराधियों के साथ ही गिरोहों की जानकारी जुटा रही है।
इतना ही नहीं पुलिस ने रविवार रात पूछताछ के लिए कलियर और रुड़की क्षेत्र से 20 से अधिक लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। पुलिस इन सबसे वारदात के संबंध में जानकारी ले रही है। इसके अलावा पुलिस ने पुराना आपराधिक रिकार्ड भी खंगालना शुरू कर दिया है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुराने अपराधियों की कुंडली खंगाली जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि कौन सा अपराधी जेल में बंद है और कौन जमानत पर बाहर चल रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अभी तक डकैती के वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के बारे में सही जानकारी पता नहीं चल पाई है। वारदात को छयमार या सपेरा गिरोह ने अंजाम दिया है, इसका भी सही पता नहीं चल पा रहा है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वारदात में छयमार या सपेरा गिरोह का हाथ हो सकता है, लेकिन अभी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है।
-कृष्ण कुमार वीके, एसएसपी