पीएम मोदी की रैली को खुफिया एजेंसियों की रहेगी चप्पे-चप्पे पर नजर, 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन बाद शहर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महारैली के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के सभी इंतजाम कर लिए हैं। कार्यक्रम स्थल के साथ ही पूरे शहर में डेढ़ हजार से अधिक पुलिस कर्मी तैनात होंगे। साथ ही तीन कंपनी पीएसी भी मौजूद रहेगी। एक डीआईजी और एसएसपी रैंक के सात अधिकारी सहित 38 पुलिस अधिकारी पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे।
मोदी की महारैली में सुरक्षा के लिए कार्यक्रम स्थल में छह से अधिक सीसीटीवी और साथ ही ड्रोन कैमरा भी मैदान की हर हलचल पर नजर रखेंगे। सुरक्षा के लिए स्थानीय अभिसूचना इकाई, इंटेलिजेंस, विजिलेंस, एसटीएफ, एसओटीएफ, आईआरबी और बम निरोधक दस्ते के साथ ही डॉग स्कवाड, दमकल विभाग और टीयर गैस टीम भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी।
14 फरवरी को किच्छा रोड स्थित मोदी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महारैली प्रस्तावित है। महारैली में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जहां स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप, एसपीजी ने शहर में डेरा जमाया है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
सुरक्षा के लिए ये होगी फोर्स
शहर में 27 इंस्पेक्टर, 177 एसआई, 35 महिला एसआई, 69 हेड कांस्टेबल, 1034 कांस्टेबल, 124 महिला कांस्टेबल, दो यातायात निरीक्षक, चार हेड कांस्टेबल यातायात और 39 कांस्टेबल यातायात तैनात होंगे। साथ ही 320 पीएसी कर्मी भी शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। एक डीआईजी, सात एसएसपी रैंक के अधिकारी, तीन एसपी, चार एएसपी, 12 सीओ और 18 प्रशिक्षु सीओ पूरी सुरक्षा व्यवस्था का प्रवेक्षण करेंगे।
बुधवार को होगा पीएम फ्लीट रैली का ट्रायल
14 फरवरी को मोदी की महारैली के लिए बुधवार को पुलिस प्रशासन हैलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक पीएम मोदी की फ्लीट निकलने के रूट का रिहर्सल करेगा। इस दौरान 31वीं वाहिनी पीएसी में बनाए गए हैलीपेड में हेलीकॉप्टर की भी ट्रायल लैंडिंग की जाएगी। इससे पहले उच्च अधिकारियों की ओर से सभी पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया जाएगा। कुमाऊं के साथ ही गढ़वाल परिक्षेत्र की पुलिस को भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया है।