फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pok Air Strike doctor Warns imran khan before iaf Strike on twitter

एयर स्ट्राइक से पहले इस डॉक्टर ने दी थी पाक प्रधानमंत्री को चेतावनी, कहा था 'आज हमला होने वाला है'

Sat, 02 Mar 2019 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Mar 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
pok Air Strike doctor Warns imran khan before iaf Strike on twitter
Air Strike - फोटो : PTI

एयर स्ट्राइक से पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को चेतावनी देने वाला डॉक्टर रहस्य बना हुआ है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर देहरादून निवासी है। साथ ही चर्चा यह भी है कि वह चंडीगढ़ में रह रहा है।

विज्ञापन


इधर, एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने भी ऐसे किसी डॉक्टर की जानकारी या खुफिया एजेंसियों की पूछताछ की बात से इनकार किया। हालांकि, अब स्थानीय अभिसूचना इकाई ने ट्वीट का स्क्रीन शॉट लिया है। जांच की बात भी अभी पुलिस नहीं कह रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि सोशल मीडिया पर एक स्किन डॉक्टर नाम के ट्वीटर अकाउंट का संदेश वायरल हुआ था। यह ट्वीट पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को एयर स्ट्राइक से कई घंटे पहले किया गया था। इसमें इमरान खान को संबोधित करते हुए लिखा गया था कि आज हमला होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पाई

चर्चा यह भी सामने आई है कि मामले में खुफिया एजेंसियां जांच कर रही हैं। हालांकि, इन सब बातों से एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने इनकार किया है। उन्होंने बताया कि इस तरह के किसी डॉक्टर के बारे में न तो उन्हें जानकारी है और न अभी तक किसी एजेंसी ने उनसे कोई बात साझा की है।

यदि कोई खुफिया एजेंसी डॉक्टर से पूछताछ करती या देहरादून आती है तो इसकी जानकारी दून पुलिस के पास जरूर होती। अब बताया जा रहा है ट्वीट चंडीगढ़ से किया गया है। डॉक्टर दून में कुछ साल पहले तक प्रैक्टिस करता था। लेकिन, अब चंडीगढ़ में रह रहा है। अब यह चेतावनी इत्तफाक थी या वाकयी उनके पास कोई जानकारी थी, यह जांच का विषय है।

इधर, अब स्थानीय अभिसूचना इकाई ने इस ट्वीटर हैंडल का स्क्रीन शॉट लिया है। अभी तक डॉक्टर के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। 

जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर को नेस्तनाबूद कर दिया

26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में चल रहे जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर हमला कर इसे नेस्तनाबूद कर दिया था।

 

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस कार्रवाई में वायुसेना ने 12 मिराज 2000 विमान, सुखोई 30 जेट, एक मिड एयर रिफ्यूलर और दो एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (चेतावनी व नियंत्रण प्रणाली या अवाक्स) का प्रयोग किया था। 

वायुसेना ने 1971 के युद्ध के बाद से पहली बार एलओसी पार की

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारतीय वायुसेना के सभी बेस को अधिकतम अलर्ट पर रखा गया था जिससे स्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान की किसी कार्रवाई का जवाब दिया जा सके। बता दें कि भारतीय वायुसेना ने 1971 के युद्ध के बाद से पहली बार एलओसी (नियंत्रण रेखा) पार की है। 

सूत्रों ने मुताबिक वायुसेना ने जैश के प्रशिक्षण शिविर को तबाह करने के लिए लेजर गाइडेड बमों का प्रयोग किया, एक-एक बम एक हजार किलो से ज्यादा वजनी था। यह कार्रवाई सुबह 3.45 बजे शुरू हुई और 4.05 बजे समाप्त हो गई थी। असल स्ट्राइक दो मिनट से भी कम समय तक चली थी। 

एयर स्ट्राइक में अवाक्स ने मिराज 2000 को रेडियल सुरक्षा दी

सूत्रों के मुताबिक पूरे ऑपरेशन की निगरानी दिल्ली स्थित वायुसेना मुख्यालय से शीर्ष कमांडरों द्वारा की जा रही थी, जिसमें वायुसेना प्रमुख एसके धनोआ भी शामिल थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा को पूरे ऑपरेशन के पल-पल की जानकारी दी जा रही थी। 

सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन का हिस्सा रहे अधिकतर जेट विमान काफी नीचे उड़े ताकि पाकिस्तानी रडार की पकड़ में न आ सकें वहीं अवाक्स ने मिराज 2000 को रेडियल सुरक्षा दी। मिड एयर रिफ्यूलर एक आईएल-78 विमान था जिसने एलओसी पार नहीं की। उन्होंने बताया कि सभी विमान बिना किसी नुकसान के अपने-अपने बेस पर लौट आए। उन्होंने बताया कि एयर स्ट्राइक के लिए मिराज 2000 फाइटर जेट का प्रयोग उनकी मारक क्षमता व अचूक निशाने की खूबी के चलते किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed