फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Poisonous liquor case: One More Old Age man died in dehradun

देहरादून: जहरीली शराब से एक और बुजुर्ग की मौत, अब तक सात लोगों की जा चुकी जान 

Fri, 27 Sep 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Sep 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Poisonous liquor case: One More Old Age man died  in dehradun
शराब - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में जहरीली शराब ने एक और जिंदगी लील ली। एम्स ऋषिकेश में भर्ती बुजुर्ग राजू ने बृहस्पतिवार शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। राजू की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा सात पहुंच गया है। जाफरान ब्रांड की देसी शराब के सेवन के बाद हालत बिगड़ने पर उसे 20 सितंबर को पुलिस ने एम्स में भर्ती कराया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। 

विज्ञापन


शहर के पथरिया पीर में 20 सितंबर को जहरीली शराब के सेवन से छह लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने उस रात अस्पताल में भर्ती करीब 20 लोगों को राजकीय वाहन से मैक्स और एम्स अस्पताल में भर्ती कराया था, ताकि उन्हें समुचित उपचार मिल सके। इनमें 65 साल का राजू निवासी भी शामिल था।
विज्ञापन


पुलिस जांच में आया था कि राजू ने अपने पड़ोसी गौरव से शराब खरीदकर पी थी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ी थी। उपचार के दौरान राजू को आंखों से कम दिखाई दे रहा था। अधिकांश मरीजों को तो छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन राजू की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। बृहस्पतिवार साढ़े पांच बजे के करीब राजू ने दम तोड़ दिया। सूचना पर ऋषिकेश पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने बताया कि राजू के परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन उन्हें समझा-बुझाकर तैयार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आने की उम्मीद है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।  

अब तक इन लोगाें की गई जान

-राजेंद्र निवासी नई बस्ती पथरिया पीर
-पूर्व फौजी शरण निवासी नई बस्ती पथरिया पीर
-लल्ला निवासी नेशविला रोड पथरिया पीर
-आकाश निवासी पथरिया पीर
-सुरेंद्र चौहान निवासी पथरिया पीर
-इंदर निवासी पथरिया पीर
-राजू निवासी पथरिया पीर

अंतिम चरण में पहुंची एसपी देहात की जांच

पथरिया पीर के शराब कांड के मामले में पुलिस अधीक्षक देहात प्रमेन्द्र डोभाल की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस मामले में निलंबित किए गए शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर शिशुपाल नेगी और धारा पुलिस चौकी के प्रभारी कुलवंत सिंह ने अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। उन्हाेंने शराब विक्रेता घोंचू और मच्छर के खिलाफ हुई कार्रवाई का पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराया है, जिसमें गुंडा एक्ट के तहत हुई कार्रवाई भी शामिल है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने पथरिया पीर में जहरीली शराब से छह लोगों की मौत के बाद में शहर कोतवाल शिशुपाल नेगी और धारा पुलिस चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह को निलंबित कर दिया था। उन्होंने कहा था कि यह कार्रवाई निष्पक्ष जांच कराने के लिए की गई है। एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई थी। 

एसपी ने इस मामले में काफी लोगों के बयान दर्ज किए हैं। बृहस्पतिवार को निलंबित निरीक्षक शिशुपाल नेगी और चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह ने अपने बयान दर्ज कराए। उन्हाेंने बताया कि घोंचू के खिलाफ 25 जनवरी को गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी, जबकि 15 सितंबर को गैंगस्टर के तहत कार्रवाई शुरू की गई थी। मच्छर के खिलाफ भी गुंडा एक्ट और आबकारी अधिनियम में कार्रवाई हुई है।

उन्होंने शराब विक्रेताआें के खिलाफ कार्रवाई का लंबा-चौड़ा ब्यौरा अपने बयानों में दिया। एसपी ने उनसे सवाल-जवाब भी किए। सूत्राें के मुताबिक एसपी की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। एक-दो दिन में वे एसएसपी को अपनी रिपोर्ट सौंप सकते हैं। गौरतलब है कि निलंबन के बाद शहर कोतवाली और धारा पुलिस चौकी में अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed