फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Point towards conspiracy leading to suspicious death of three binders

Dehradun News: तीन बाइंडर की संदिग्ध मौत कर रही षडयंत्र की ओर इशारा

Wed, 11 Oct 2023 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Point towards conspiracy leading to suspicious death of three binders

विज्ञापन




I- तीनों का नहीं हुआ था पोस्टमार्टम, घरवालों से जानकारी जुटाने में लगी पुलिसI





रजिस्ट्रार कार्यालय के तीन बाइंडर की संदिग्ध मौत की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। इसमें एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि किसी का भी पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। ऐसे में अब पुलिस इन बाइंडर के परिजनों से पूछताछ कर रही है कि किन परिस्थितियों में उन्होंने कार्रवाई नहीं कराई। किसी भी मामले में पुलिस को भी कोई शिकायत नहीं की गई थी।



बता दें कि पिछले दिनों पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया था कि तीन बाइंडर की संदिग्ध हालात में हुई मौत किसी बड़े षडयंत्र की ओर इशारा कर रही है। जिस दौरान ये फर्जीवाड़े हुए ये बाइंडर उसी समय के हैं। इनमें से एक की मौत 2019 में शराब पीने के काराण हुई थी। दो साल बाद दूसरा बाइंडर भी शराब पीने के चलते ही मारा गया। जबकि, एक अन्य बाइंडर की सहारनपुर में सड़क हादसे में मौत हुई थी। इन मौतों का इस मामले से गहरा संबंध हो सकता है। इसके लिए पुलिस ने जब पड़ताल की तो एकाएक जांच अटक कई।
विज्ञापन


पता चला कि इनमें से किसी का भी पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस बात से षडयंत्र का शक और भी गहरा हो रहा है। ऐसे में परिजनों से जानकारी ली जा रही है कि क्या कारण रहे कि उन्होंने पोस्टमार्टम नहीं कराया। बता दें कि रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में अब तक 13 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में कई और भी तथ्य सामने आए हैं। इनके आधार पर अन्य गिरफ्तारियां भी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed