फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Poet kedarnath singh liked dehradun

मशहूर कवि और लेखक केदारनाथ सिंह का देहरादून से था खास लगाव, इस बात से हो जाते थे दुखी

Tue, 20 Mar 2018 12:11 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Poet kedarnath singh liked dehradun
केदारनाथ सिंह

आधुनिक हिंदी साहित्य के मशहूर कवि और लेखक केदारनाथ सिंह के निधन पर देहरादून के साहित्य जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई। कवि केदारनाथ का देहरादून से खास लगाव था। वह कई बार विभिन्न कार्यक्रमों में देहरादून आए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय 1 के प्राचार्य एवं साहित्य से खास लगाव रखने वाले डा. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि केवि केदारनाथ सिंह को नई कविता के सशक्त हस्ताक्षर ‘अज्ञेय’ द्वारा संपादित ‘तीसरा सप्तक ’ के प्रमुख बिम्बों का कवि माना जाता था।
विज्ञापन


‘अकाल में सारस’ कविता संग्रह के लिए साहित्य अकादमी सम्मान से अलंकृत और 2014 के ज्ञानपीठ से सम्मानित नई कविता के महान कवि केदारनाथ सिंह का मानना था कि कवि विश्व नागरिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Poet kedarnath singh liked dehradun
Kedarnath Singh

विश्व नागरिक के रूप में आज हम चाहे जितनी दूर हों पर ये कैसे कह सकते हैं कि इस समय इराक या सीरिया में जो कुछ हो रहा है, वह हमारी संवेदना का पड़ोस नहीं। उनका मानना था कविता क्रांति ले जाएगी, ऐसा मैं नही मानता लेकिन कविता समाज को प्रभावित जरूर करती है।

उन्होंने कहा कि कवि केदार नाथ सिंह के जाने से नई कविता का एक आधार स्तंभ गिर गया है। उन्होंने बताया कि कवि केदारनाथ सिंह इस बात से दुखी अवश्य होते थे कि यहां कविता संग्रह की मुश्किल से 1000 प्रतियां छपती हैं जबकि रशिया में कवि की लाखों प्रतियां छपती व खरीदी एवं पढ़ी जाती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed