{"_id":"698353cb72874528100e8f81","slug":"pm-suryaghar-yojana-electricity-bills-of-27-thousand-consumers-are-zero-dehradun-news-c-5-drn1043-893998-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम सूर्यघर योजना : 27 हजार उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम सूर्यघर योजना : 27 हजार उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-संसद में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत उत्तराखंड के 27 हजार लाभार्थियों के बिजली बिल शून्य हो गए हैं। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत के सवाल के जवाब में केंद्रीय राज्यमंत्री ने जवाब दिया।
हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा में उत्तराखंड, विशेषकर हरिद्वार में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सौर छत प्रणाली की स्थापना, उससे प्राप्त वास्तविक लाभों, लाभार्थियों को आ रही कठिनाइयों व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा एवं विद्युत राज्यमंत्री श्रीपाद येसो नाइक ने लिखित उत्तर में योजना की व्यापक प्रगति की जानकारी दी है।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने लिखित उत्तर में बताया कि फरवरी 2024 में योजना के शुभारंभ के बाद 30 जनवरी 2026 तक उत्तराखंड में 63,241 रूफटॉप सोलर प्रणालियां स्थापित की जा चुकी हैं, जिनसे 63,403 परिवारों को सीधा लाभ मिला है। इस अवधि में राज्य को 490.84 करोड़ की केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। ऊर्जा विभाग के अनुसार, अक्तूबर 25 तक हरिद्वार जिले सहित राज्य में 27,295 से अधिक लाभार्थियों को शून्य बिजली बिल प्राप्त हुआ है, जो योजना के प्रत्यक्ष और ठोस लाभ को दर्शाता है।
विज्ञापन
योजना के कार्यान्वयन को सरल बनाने के लिए तकनीकी व्यवहार्यता अनुमोदन की आवश्यकता समाप्त की गई है। 10 किलोवाट तक स्वचालित लोड वृद्धि की सुविधा दी गई है। सांसद त्रिवेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना उत्तराखंड को स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अग्रसर करने वाली एक ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी पहल है।