फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM narendra modi May Visit Jim Corbett national Park on 14th february

जिम कार्बेट पार्क की सैर को आ सकते हैं पीएम मोदी, 14 फरवरी को पहली बार होने जा रहा ऐसा...

Wed, 13 Feb 2019 04:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Feb 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
PM narendra modi May Visit Jim Corbett national Park on 14th february
पीएम नरेंद्र मोदी

कार्बेट पार्क के इतिहास में यह पहली बार होगा कि सैर सपाटे के सीजन में ढिकाला जोन में 13 फरवरी को रात्रि विश्राम और 14 को दिन के भ्रमण की इजाजत नहीं होगी। माना जा रहा है कि रुद्रपुर में 14 फरवरी की प्रस्तावित रैली में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां भ्रमण पर आ सकते हैं और इसी की तैयारी के तहत पार्क प्रशासन ने यह फैसला किया है। 

विज्ञापन


कार्बेट पार्क प्रशासन ने मंगलवार को वेबसाइट पर 13 फरवरी के नाइट स्टे और 14 फरवरी को डे विजिट के निरस्त होने की जानकारी दी है। अचानक ही लिए गए इस निर्णय के पीछे असल वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रुद्रपुर दौरा माना जा रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक 14 फरवरी को रुद्रपुर में प्रस्तावित जनसभा में शामिल होने  से पहले ही प्रधानमंत्री कार्बेट पार्क की ओर रुख कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो पीएमओ से यह संकेत मिलने के बाद पार्क प्रशासन तैयारी में जुट गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तैयारी में भाजपा के आला नेता भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए तैयारी को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। कोई भी अधिकारी अचानक डे और नाइट विजिट को निरस्त करने के पीछे का कारण बताने को तैयार नहीं है।

यह तब है जबकि  कॉर्बेट में वीवीआईपी या वीआईपी के आने की जानकारी पहले ही मिल जाती है। ज्यादा जोर देने पर कहा जा रहा है कि ढिकाला जोन में ग्लोबल टाइगर फाउंडेशन की महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। इसमें देश विदेश से प्रतिनिधि आएंगे। इस बैठक में कई सांसदों के आने की भी उम्मीद है।

ऐसे में उनकी सुरक्षा और गोपनीयता को देखते हुए ढिकाला जोन को बंद किया गया है। यह तर्क भी पर्यटकों और कारोबारियों के गले नहीं उतर रहा है। कारण यह भी है कि कार्बेट पार्क को सीजन के दौरान अब से पहले कभी बंद नहीं किया गया। सीटीआर के निदेशक राहुल से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed