फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Narendra Modi Kedarnath Visit: All Jyotirlinga of India will be Virtually connect to Kedarnath on 5 November

केदारनाथ में पीएम मोदी: अनूठा और यादगार होगा पांच नवंबर का दिन, ऑनलाइन जुड़ेंगे देश के सभी ज्योतिर्लिंग

Wed, 27 Oct 2021 10:59 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Oct 2021 10:59 AM IST
सार

PM Narendra Modi Kedarnath Visit:  एक ही दिन में एक ही समय पर केदारधाम से देश के 11 अन्य ज्योतिर्लिंग और उत्तराखंड के सभी शिवधामों को ऑनलाइन जोड़ने की योजना है। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Kedarnath Visit: All Jyotirlinga of India will be Virtually connect to Kedarnath on 5 November
केदारनाथ धाम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांच नवंबर को केदारनाथ धाम का दौरा अनूठा और यादगार होने जा रहा है। इस दिन जब पीएम बाबा केदार की शरण में होंगे, ठीक उसी समय उत्तराखंड के सभी प्रमुख शिवालयों में भाजपा के वरिष्ठ नेता विशेष पूजा अर्चना करते दिखेंगे। 

विज्ञापन


एक ही दिन में एक ही समय पर केदारधाम से देश के 11 अन्य ज्योतिर्लिंग और उत्तराखंड के सभी शिवधामों को ऑनलाइन जोड़ने की योजना है। प्रदेश संगठन इसकी तैयारी में जुट गया है। प्रधानमंत्री केदारनाथ के कपाट बंद होने से ठीक एक दिन पहले पांच नवंबर को उत्तराखंड आएंगे। उनका केदारनाथ का कार्यक्रम तय हो चुका है।
विज्ञापन


केदारनाथ धाम: पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे में सिक्स सिग्मा को मिली स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के स्तर पर उनके केदारनाथ में स्वागत की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऑनलाइन और दूरभाष के माध्यम से लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं। पुनर्निर्माण कार्यों से दिव्य और भव्य स्वरूप ले रही केदारनगरी में पीएम आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। करीब 400 करोड़ से तैयार पुनर्निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे।

केदारधाम के बजाय शिवालयों में पहुंचेंगे भाजपाई
पीएम नरेंद्र मोदी के केदारधाम आने पर सरकार के सभी मंत्री, पार्टी विधायक व पदाधिकारी बाबा के धाम नहीं पहुंचना होगा। जब पीएम मोदी केदारनाथ में बाबा के दर्शन कर रहे होंगे, ठीक उसी समय भाजपा के वरिष्ठ नेता अपने आसपास के शिवालयों में पूजा अर्चना करेंगे। केदारनाथ समेत देश की सभी दिशाओं में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों को भी ऑनलाइन कनेक्ट करने की तैयारी है। पीएम के दौरे के माध्यम से एक साथ सभी ज्योतिर्लिंगों को जोड़ने का प्रयास होगा। 

टटोले जा रहे पीएम के दौरे क सियासी मायने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे के सियासी मायने भी टटोले जा रहे हैं। चुनावी साल में पीएम का पिछले एक महीने में यह उत्तराखंड का यह दूसरा दौरा है। भगवान शिव में अगाध आस्था रखने वाले पीएम के इस दौरे को भाजपा के हिंदुत्व कार्ड से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने उनके कार्यक्रम को एक अनूठे इंवेंट में बदल दिया है।

सभी ज्योतिर्लिंग
1.केदारनाथ (उत्तराखंड) 2.सोमनाथ (गुजरात),3. मल्लिकार्जुन (आंध्रप्रदेश), 4.महाकालेश्वर (मध्यप्रदेश),5. ऊंकारेश्वर (मध्यप्रदेश), 6. भीम शंकर(महाराष्ट्र), 7. काशी विश्वनाथ (उत्तरप्रदेश) 8. त्रयम्बकेश्वर (महाराष्ट्र) 9. वैद्यनाथ (झारखंड), 10. नागेश्वर (गुजरात), 11. रामेश्वर (तमिलनाडु),12.  घृष्णेश्वर (महाराष्ट्र)।

पीएम नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ आ रहे हैं। इस दिन सभी ज्योतिर्लिंग भी ऑनलाइन जुड़ेंगे। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता राज्य के शिव मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार, रक्षा राज्य मंत्री जागेश्वर में, पूर्व मुख्यमंत्री भी अलग-अलग स्थानों पर शिवालयों में जाएंगे और ऑनलाइन माध्य से जुड़ेंगे। पार्टी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
- कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed