{"_id":"58fa0f774f1c1ba57a8b48d8","slug":"pm-modi-will-attend-kedarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मई को केदारनाथ धाम पहुंचेंगे PM मोदी, सुरक्षित उत्तराखंड का देंगे संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मई को केदारनाथ धाम पहुंचेंगे PM मोदी, सुरक्षित उत्तराखंड का देंगे संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sat, 22 Apr 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम की यात्रा पर आएंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन स्तर पर हलचल शुरू हो गई है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी अधिकारियों से पूरी तत्परता के साथ यात्रा व्यवस्थाओं के प्रति सजग रहने को कहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर उत्तराखंड आएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने चारों धामों के यात्रा मार्ग दुरुस्त कर दिए हैं। महाराज ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ आने का न्योता दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
यह प्रदेश और क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी केदार यात्रा पर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री की यात्रा से सुरक्षित केदार, सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश देश के कोने-कोने में पहुंचेगा। पर्यटन और तीर्थाटन के लिए प्रधानमंत्री का दौरा मील का पत्थर साबित हो सकता है।
विज्ञापन