फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM Modi Virtually Inaugurate Harrawala Railway Station Under Amrit Bharat Station Scheme Uttarakhand News

Dehradun: हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Fri, 17 Jul 2026 04:16 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 17 Jul 2026 04:16 PM IST
सार

हर्रावाला रेलवे स्टेशन का उद्घाटन होने के साथ ही यात्रियों के बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र की बढ़ती आबादी और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भविष्य में और अधिक ट्रेनों का ठहराव यहां संभव है।

विज्ञापन
PM Modi Virtually Inaugurate Harrawala Railway Station Under Amrit Bharat Station Scheme Uttarakhand News
पीएम मोदी - फोटो : पीएम मोदी एक्स

विस्तार

विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के साथ उत्तराखंड के हर्रावाला स्टेशन का भी लोकार्पण हुआ।

शुक्रवार को उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, गढ़वाल सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक बृजभूषण गैरोला, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रेल मंडल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि हर्रावाला स्टेशन का नाम ही हरियाली का एहसास कराता है। उन्होंने कहा कि स्टेशन का डिजाइन हिमालय की थीम पर तैयार किया गया है और इसकी घुमावदार छत विशेष आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने नागरिकों से स्टेशन की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे स्वर्णिम दौर से गुजर रही है। उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग रेल परियोजना का 75 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही इसका लाभ प्रदेश को मिलेगा। उन्होंने उत्तराखंड को मिली दो वंदे भारत ट्रेनों का भी उल्लेख किया।

30 करोड़ की लागत से हुआ स्टेशन का पुनर्विकास

करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने 6 अगस्त 2023 को वर्चुअल माध्यम से किया था। देहरादून से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित हर्रावाला रेलवे स्टेशन समुद्र तल से 596.10 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। स्टेशन के आसपास करीब एक लाख की आबादी निवास करती है। स्थानीय लोगों ने यहां अधिक ट्रेनों के ठहराव की मांग भी उठाई, जिससे यात्रियों का समय, धन और ईंधन बच सके। पुनर्विकास के तहत स्टेशन पर आधुनिक प्रतीक्षालय, आरक्षण काउंटर, दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधा, जलपान गृह, पूछताछ केंद्र, पार्किंग और लगभग 15 कमरों का निर्माण किया गया है।

छात्रों को किया गया पुरस्कृत

समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद, कला और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने प्रमाणपत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया। 

 

उत्तराखंड के 11 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के 11 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसी योजना में शामिल हर्रावाला रेलवे स्टेशन लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हो चुका है। हर्रावाला रेलवे स्टेशन देहरादून से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वर्तमान में देहरादून रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 16 ट्रेनों का संचालन होता है, जिनमें से केवल तीन ट्रेनों का ठहराव हर्रावाला स्टेशन पर है। इन ट्रेनों का ठहराव भी मात्र दो मिनट का है।

अधिक ट्रेनों का ठहराव यहां संभव
स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 80 से 90 टिकटों की बिक्री होती है, जिनकी कुल कीमत लगभग 5,000 रुपये होती है। यहाँ काउंटर से केवल सामान्य श्रेणी (जनरल) के टिकट ही उपलब्ध हैं। हर्रावाला स्टेशन अधीक्षक गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में स्टेशन पर केवल एक प्लेटफार्म उपलब्ध है। क्षेत्र की बढ़ती आबादी और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भविष्य में और अधिक ट्रेनों का ठहराव यहां संभव है।

वर्तमान में क्षेत्र के अधिकांश यात्रियों को ट्रेन पकड़ने या उतरने के लिए देहरादून जाना पड़ता है, जिससे शहर में यातायात का दबाव बढ़ जाता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर हर्रावाला स्टेशन पर अधिक ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई जाती रही है। स्टेशन के आसपास लगभग एक लाख की आबादी निवास करती है। यदि अधिक ट्रेनों का ठहराव यहाँ सुनिश्चित किया जाता है तो यात्रियों के समय, धन तथा ईंधन की बचत होगी।

ये भी पढे़ं...रोकी गई केदारनाथ यात्रा: पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरे, श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोका, प्रशासन ने की यह अपील

पुनर्विकास योजना के अंतर्गत स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं का विकास किया गया है। इनमें वेटिंग रूम, आरक्षण काउंटर, दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष काउंटर, जलपान गृह, पूछताछ केंद्र, पार्किंग तथा लगभग 15 कमरों का निर्माण शामिल है। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नव विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन को पूर्ण रूप से कब संचालित किया जाएगा और कब अधिक ट्रेनों का ठहराव यहाँ सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की जनता को इस आधुनिक स्टेशन का पूरा लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed