{"_id":"5e80dbf78ebc3e6fa6217feb","slug":"pm-modi-man-ki-baat-program-uttrakhand-roorkee-trivendra-rawat-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में प्रदेशवासी के सवाल पर दिया योग मंत्र, सीएम ने किया ट्वीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में प्रदेशवासी के सवाल पर दिया योग मंत्र, सीएम ने किया ट्वीट
Sun, 29 Mar 2020 11:03 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 29 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Man ki baat
- फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू होने के बाद पहली बार अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया । कार्यक्रम में उन्होंने कोविड-19 की वजह से देश में उपजी परिस्थितियों को लेकर अपनी बात रखी। हिंदी में प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी पर 'मन की बात' कार्यक्रम को विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया गया।
विज्ञापन
रुड़की से शशि जी ने प्रधानमंत्री जी से लॉक डाउन के वक्त फिट रहने और समय का सदुपयोग की बात पूछी। प्रधानमंत्री जी ने बताया: योग कीजिये स्वस्थ रहिए। योग न सिर्फ स्वस्थ रखता है बल्कि कोरोना जैसे संकट से लड़ने का हौसला भी देता है pic.twitter.com/jIZDCT5XCf
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) March 29, 2020
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान रुड़की के रहने वाले शशि ने प्रधानमंत्री से लॉकडाउन के वक्त फिट रहने और समय का सदुपयोग करने की बात पूछी। इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर उनकी सरहाना की। उन्होंने लिखा रुड़की से शशि जी ने प्रधानमंत्री जी से लॉक डाउन के वक्त फिट रहने और समय का सदुपयोग की बात पूछी। प्रधानमंत्री जी ने बताया: योग कीजिये स्वस्थ रहिए। योग न सिर्फ स्वस्थ रखता है बल्कि कोरोना जैसे संकट से लड़ने का हौसला भी देता है।
विज्ञापन