फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PM-JANMAN PM Modi interacts virtually with the beneficiaries of Boxa community of Pauri.

PM-JANMAN: पीएम मोदी ने पौड़ी के बोक्सा समुदाय के लाभार्थियों से किया वर्चुअल संवाद, विस अध्यक्ष भी पहुंचीं

Mon, 15 Jan 2024 05:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Jan 2024 05:14 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में उपस्थित बोक्सा समुदाय के जनमानस को आश्वासन दिया कि वे आगामी 19 जनवरी को  सरकारी अमले के साथ बोक्सा जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं की सुनवाई कर निस्तारण करेंगी।

विज्ञापन
PM-JANMAN PM Modi interacts virtually with the beneficiaries of Boxa community of Pauri.
पीएम जनमन संवाद कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत के तहत पौड़ी की बोक्सा जनजाति के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। भारत सरकार द्वारा कोटद्वार के अंतर्गत हल्दूखाता मल्ला व लच्छमपुर गांव को चयनित किया गया था। इसके तहत संवाद को सुनने के लिए कोटद्वार स्थित एवीएन पब्लिक में स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खंडूड़ी, सांसद पौड़ी तीरथ सिंह रावत, जिलाधिकारी सहित जनजाति समुदाय के लाभार्थी पहुंचे। सांसद तीरथ सिंह रावत ने पीएम मोदी की इस योजना की सराहना की।  

विज्ञापन


Dehradun:  पार्टी कार्यालय पहुंचीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, बोलीं-आपसी मत भेद भुलाकर चुनाव तैयारी में जुटे सभी
विज्ञापन


संवाद समाप्त होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में उपस्थित बोक्सा समुदाय के जनमानस को आश्वासन दिया कि वे आगामी 19 जनवरी को  सरकारी अमले के साथ बोक्सा जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं की सुनवाई कर निस्तारण करेंगी। उनके द्वारा बोक्सा जनजाति समुदाय के छह अटल आयुष्मान के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरण, आठ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरण, पांच लाभार्थियों को निशुल्क बीज वितरण, 105 लाभार्थियों को सब्जी बीज की मिनी किट, पांच लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरण किया गया। जबकि तीन नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed