फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Players showed Jauhar on the second day of boxing competition

बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर

Thu, 08 Sep 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Players showed Jauhar on the second day of boxing competition
गढ़ी कैंट स्थित गोर्खा मिलिट्री इंटर कॉलेज में आयोजित चतुर्थ शहीद ले. गौतम गुरूंग बॉक्सिंग प्रत?
गौतम बॉक्सिंग संस्था की ओर से आयोजित चौथी शहीद ले. गौतम गुरुंग बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न वर्ग में खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया। गढ़ी कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में बुधवार को महिला व पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

45-48 किलो वर्ग में आईटीबीपी की संजू ने बाजी मारी। जबकि 48-50 किलो वर्ग में सीआईएसएफ की शबाना, आईटीबीपी की शोइबम रैबिका देवी ने मुकाबला जीता। 52-54 किलो वर्ग में आईटीबीपी की ज्योति कंवर ने बाउट जीती। 57-60 किलो वर्ग में असम राइफल्स की एस देवी करानी, गौतम बॉक्सिंग संस्था की आयुषी भट्ट ने बाउट अपने नाम की। 60-63 किलो वर्ग में सीआइएसएफ की रेनुका देवदास ने मुकाबला जीता। वहीं, पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाईनल में 46-48 किलो वर्ग में आईटीबीपी के शुभम रावत, 2/5 जीआर के बिमल थटाल, इंडियन नेवी के गुरविंदर सिंह, असम राइफल्स के विनय कुमार ने बाउट जीती। 48-51 किलो वर्ग में 58 जीटीसी के सुशील पुन, उत्तराखंड टीम के हिमांशु गौनी, 2/5 जीआर के अमन थापा, सीआरपीएफ के अनुज कुमार विजयी रहे। 51-54 किलो वर्ग में आईएनएस हमला के गगनदीप सिंह, गौतम बॉक्सिंग संस्था के दीपक कुमार, उत्तराखंड टीम के हरीश, असम राइफल्स के सोहेल खान जीते। 54-57 किलो वर्ग में इंडियन नेवी के पी मेब्राजीत मित्तल, देहरादून टीम के विकास, असम राइफल्स के अमन कुमार, असम राइफल्स के सुकराज राई जीते। 57-60 किलो वर्ग में 2/9 जीआर के हर्षवर्धन जोशी, इंडियन नेवी के मो. इब्राहिम खान, आईटीबीपी के सागर चंद, असम राइफल्स के डब्ल्यू सांगली ने अपने मुकाबले जीते। 60-63 किलो वर्ग में जीबीएस के नीरज पुजारी, इंडियन नेवी के प्रभु वागले, 58 जीटीसी के नर बहादुर गुरुंग, सीआरपीएफ के सहदेव हुड्डा ने बाउट जीती। 63-67 किलो वर्ग में 2/5 जीआर के लादुप शेरपा, 2/9 जीआर के विकास धामी, आईटीबीपी के निश्चय, इंडियन नेवी के एसबी सिंह ने बाउट जीती। 67-71 किलो वर्ग में असम राइफल्स के पवन कुमार, जीबीएस के गौरव सिंह, इंडियन नेवी के हितेश और असम राइफल्स के प्रमोद कुमार ने बाउट जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed