फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Players displayed their strength in sports competitions

Dehradun News: खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया

Sun, 14 Sep 2025 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Players displayed their strength in sports competitions
Iन्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। दूसरे खिलाड़ियों ने कबड्डी, खोखो और दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्राथमिक स्तर कबड्डी बालिका वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय आमवाला के छात्राओं ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि बालक वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कौलागढ़ अव्वल रहा। प्राथमिक स्तर खो-खो बालिका वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय आमवाला प्रथम, बालक वर्ग में प्रेमपुर माफी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं जूनियर कबड्डी बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय आमवाला अव्वल रहा। दौड़ में 400 मीटर बालक वर्ग में रोहित राणा प्रथम, अरमान द्वितीय, सुमित राणा तृतीय रहे। जबकि 400 मीटर बालिका वर्ग में फराह प्रथम, ज्योति द्वितीय, शबनम तृतीय रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में महेश प्रथम, अरमान द्वितीय, कुजैव तृतीय और 200 मीटर बालिका वर्ग में दिव्या प्रथम, इसीका द्वितीय, अनीशा तृतीय रही। 100 मीटर बालक वर्ग में रोहित राणा प्रथम, अरमान द्वितीय, आरुष तृतीय जबकि 100 मीटर बालिका वर्ग में फराह प्रथम, ज्योति द्वितीय और आयशा तृतीय रहीं। इस दौरान दिनेश भट्ट, पिया थापा, कल्पना बिष्ट, अजय राणा, अष्टपाल सिंह, हरिओम, हर्षवर्धन जमलोकी, अजय राणा, दिनेश शाह, सीमा सैनी, रजनीश अग्रवाल, प्रेम मोहन, ज्ञानवती डोभाल, माया यादव, आभा नौथानी, सान्त्वना पाल, राजेश्वरी नेगी और विनोद बिष्ट आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed