{"_id":"681879d47de2aa4a6b00c073","slug":"players-coming-to-uttarakhand-are-facing-problem-of-lack-of-hostels-read-all-updates-in-hindi-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: खिलाड़ियों को खल रही हॉस्टल की कमी, प्रदेश में वुशु एशियन वर्ल्ड चैंपियनशिप के चल रहे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: खिलाड़ियों को खल रही हॉस्टल की कमी, प्रदेश में वुशु एशियन वर्ल्ड चैंपियनशिप के चल रहे ट्रायल
Mon, 05 May 2025 02:28 PM IST
रेनू सकलानी
करन सिंह दयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
करन सिंह दयाल, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 05 May 2025 02:28 PM IST
सार
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में वुशु एशियन वर्ल्ड चैंपियनशिप के ट्रायल चल रहे हैं। जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित ट्रायल में देशभर के करीब 600 खिलाड़ी अपना दम दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
खेल मंत्री रेखा आर्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
साल 2025 उत्तराखंड के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए बेहद खास है। इस साल के शुरुआती मतहीनों में ही 38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य आयोजन से उत्तराखंड में नई उम्मीदों की शुरुआत हुई। यहां अंतरराष्ट्रीय खेल अवस्थापनाओं के तैयार होने से देशभर के खिलाड़ी बड़े आयोजनों में अपना दम दिखाना चाहते हैं, लेकिन उत्तराखंड आने वालों खिलाड़ियों को हॉस्टल की कमी बहुत खल रही है।
विज्ञापन
ऐसे में मजबूरन खिलाड़ियों को निजी होटल में रहना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें मोटी रकम भी चुकानी पड़ रही है। दरअसल, बीते दो दिनों से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में वुशु एशियन वर्ल्ड चैंपियनशिप के ट्रायल चल रहे हैं। जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित ट्रायल में देशभर के करीब 600 खिलाड़ी अपना दम दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: रायकाना ग्लेशियर है संवेदनशील वसुंधरा ताल के पानी का प्रारंभिक स्रोत, 38 मीटर मिली झील की गहराई
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने बताया, छह मई तक ट्रायल का आयोजन होना है। पांच दिन तक होटल में रहने व खाने का खर्चा बहुत अधिक है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अवस्थापनाएं तैयार हैं। निश्चित रूप से यहां खेलना बिल्कुल अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव कराता है, लेकिन सरकार को खिलाड़ियों के लिए सरकारी हॉस्टल की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे किफायती दामों में देश भर के खिलाड़ियों को रहने व खाने की सुविधा मिले।