{"_id":"5e7304908ebc3e774051e800","slug":"pithoragarh-highway-blocked-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़-घाट हाईवे आज फिर बंद, बुधवार को 19 घंटे ठप रहा था यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़-घाट हाईवे आज फिर बंद, बुधवार को 19 घंटे ठप रहा था यातायात
Thu, 19 Mar 2020 11:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर लगी वाहनाें की लंबी कतार
- फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़-घाट हाईवे आज गुरुवार को फिर बंद हो गया है। शाम तक मार्ग खुलने की संभावना है। थल शेराघाट रूट से वाहनों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को भी 500 वाहन फंसे थे
बुधवार को पहाड़ी दरकने से पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाईवे दिल्ली बैंड के समीप बंद हो गया था। सड़क पर विशाल चट्टानों के आने से करीब 19 घंटे यातायात ठप रहा था।
विज्ञापन
बस, जीप, ट्रक सहित लगभग पांच सौ वाहन दिन भर फंसे रहे। बस और जीपों में सवार यात्रियों को भूखे-प्यासे इंतजार करना पड़ा। सड़क बंद होने के कारण कई यात्री लौट गए, जबकि कुछ यात्रियों को पैदल पुल से जाकर दूसरे वाहनों से यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन
हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली, बरेली सहित अन्य शहरों की ओर जा रहे यात्री परेशान रहे। शाम 6 बजे मार्ग खुलने पर लोग गंतव्य को रवाना हुए।