फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pithoragarh assembly by election 2019: This year 17 percent less voting counting on 28th November

पिथौरागढ़ विस उपचुनाव: मतदाताओं में नहीं दिखा उत्साह, पिछली बार की तुलना में 17.11 फीसदी कम पड़े वोट

Tue, 26 Nov 2019 08:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Nov 2019 08:37 AM IST
सार

  • पिथौरागढ़ विस उप चुनाव में कुल 47.48 फीसदी हुआ मतदान
  • वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में 64.59 प्रतिशत हुई थी वोटिंग
  • 28 नवंबर को होगी मतगणना, भाजपा-कांग्रेस की धड़कने बढ़ी

विज्ञापन
Pithoragarh assembly by election 2019: This year 17 percent less voting counting on 28th November
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में 47.48 प्रतिशत मतदान हुआ, जो वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से 17.11 प्रतिशत कम रहा। तब 64.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। उप चुनाव को लेकर मतदाताओं में जोश भी कम दिखा।

विज्ञापन


सुबह से ही तमाम बूथों पर सुनसानी छायी रही। इक्का-दुक्का लोग ही मतदान के लिए आ रहे थे। सोमवार को सुबह 8 से 9 बजे तक बूथों पर लोगों की कुछेक लाइनें देखने को मिलीं। 9 से 10 बजे तक अमूमन सभी बूथों पर सन्नाटा छाया रहा। सुबह 9 बजे तक एक घंटे में मात्र 4.59 प्रतिशत मतदान हुआ। 10 बजे बाद मतदाता घरों से निकलने लगे। 

विज्ञापन

देर शाम लौटने लगी थी, पोलिंग पार्टियां

सुबह 11 बजे तक 16.4 प्रतिशत मतदान हो सका था। दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत 27.20 पहुंच गया। अपरान्ह 3 बजे तक 38.08 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान समाप्ति शाम 5 बजे तक 47.48 प्रतिशत मतदान हुआ। 

इस बार पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 105711 थी, जिनमें 50191 लोगों ने ही मतदान किया। 52871 पुरुषों में से 25199 ने और 52840 महिला मतदाताओं में से 24992 ने ही वोट डाले। वोटिंग में हमेशा महिलाएं पुरुषों से आगे रहती थीं, लेकिन इस चुनाव में महिलाएं पीछे रहीं। मतदान के लिए 145 बूथ बनाए गए थे।

मतदान के बाद नजदीकी क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियां वापस लौटने लगी थीं। रात 8 बजे तक 55 बूथों के ईवीएम जिला मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में जमा हो गए थे। सभी पोलिंग पार्टियों के मंगलवार दोपहर तक जिला मुख्यालय पहुंचने की उम्मीद है।

कम मतदान ने बढ़ाई भाजपा और कांग्रेस की धड़कन

इस बार वर्ष 2017 के चुनाव की अपेक्षा 17.11 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। बूथों पर दिनभर छाये सन्नाटे और कम मतदान ने राजनीतिक दलों के साथ ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के होश उड़ा दिए हैं। हालांकि भाजपा और कांग्रेस कम मतदान को अपने पक्ष में बताने से भी नहीं चूक रहे हैं।

 

दोनों दलों के लोगों का दावा है कि उनका कैडर वोट मतदान के लिए घर से बाहर निकला है। कम मतदान किसके पाले में गया है, इसका गणित लगाने में राजनीतिक गणितज्ञों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

 

कम मतदान किसके साथ जाता है, इसका खुलासा 28 नवंबर को मतगणना के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल 26 और 27 नवंबर को राजनीतिक दल वोटों का गणित लगाने में ही व्यस्त रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed