फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pink toilets in Dehradun Amar Ujala campaign pink effect is visible Uttarakhand News in hindi

Dehradun: पिंक शौचालय... राजधानी की महिलाओं के लिए चलाई गई अमर उजाला की मुहिम का दिखने लगा गुलाबी असर

Thu, 13 Feb 2025 04:13 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 13 Feb 2025 04:13 PM IST
सार

राजधानी देहरादून में तीन पिंक सहित सात शौचालयों के निर्माण के लिए 1.60 करोड़ मंजूर किए गए हैं।

विज्ञापन
Pink toilets in Dehradun Amar Ujala campaign pink effect is visible Uttarakhand News in hindi
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दून की महिलाओं को पिंक शौचालय मुहैया कराने के लिए चलाई गई अमर उजाला की मुहिम का गुलाबी असर दिखने लगा है। राजधानी में तीन पिंक शौचालय सहित करीब सात शौचालयों को स्वीकृति देते हुए शासन ने इनके निर्माण के लिए 1.60 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।

विज्ञापन

राजधानी देहरादून में करीब 16 लाख की आबादी निवास करती है और बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं। शहर में न तो पर्याप्त शौचालय हैं और न ही महिलाओं के लिए पिंक शौचालय। बाजारों में भी शौचालय नहीं होने से खरीदारी करने आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है।

विज्ञापन


इसी को देखते हुए अमर उजाला ने पिछले साल इस समस्या को अभियान चलाकर प्रमुखता से उठाया था। इस साल भी महिलाओं की समस्याओं को उजागर करते हुए खबरें लिखी गईं। डीएम सविन बंसल ने इस मामले में आगे बढ़कर काम किया। शहर में बाइक से भ्रमण कर शौचालयों के लिए जगहों को चिह्नित किया और शासन को इस समस्या से अवगत कराते हुए रिपोर्ट भेजी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख स्थलों पर होगा शौचालयों का निर्माण

शहर में सात प्रमुख स्थानों पर पिंक और सामान्य शौचालय बनाए जाएंगे। मोती बाजार में रमेश बुक डिपो के पास पिंक और सामान्य शौचालय, डिस्पेंसरी रोड पार्किंग के पास पिंक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा राजा रोड-2 पर मूत्रालय, पलटन बाजार में गेयलॉर्ड शूज के पास मूत्रालय का निर्माण होगा। इनके अलावा राजीव गांधी कॉम्पलेक्स के पास महिलाओं के लिए पिंक शौचालय, तहसील चौक पार्किंग में सामान्य शौचालय और बल्लूपुर चौक फ्लाईओवर के नीचे पुरुष एवं महिला शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें...National Games: अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने को बेताब एथलेटिक्स की नई सनसनी, उत्तराखंड को दिलाए दो स्वर्ण-एक रजत

लोगों को सुगम सुविधा उपलब्ध करना प्राथमिकता : डीएम

डीएम सविन बंसल ने कहा कि दून में जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराना प्राथमिकता है। आवागमन करने वाले लोगों और महिलाओं को किसी भी प्रकार की तकलीफ न हो, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है। पूर्व में एसएसपी के साथ बाइक पर घूमकर शौचालय के लिए जगहें चिह्नित की थीं। प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृत कर लिया है। शासन ने शहर में पलटन बाजार एवं अन्य स्थलों पर महिलाओं के लिए पिंक शौचालय और सामान्य शौचालय के निर्माण के लिए 1.60 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed