फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pilgrims stranded on Yamunotri Highway for two days women suffering from labor pain also got stuck Uttarkashi

Yamunotri Highway: पत्थरों की बरसात...दो दिन से फंसे श्रद्धालु, प्रसव पीड़ित महिला भी फंसी, दो किमी चली पैदल

Sun, 23 Jul 2023 01:44 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 23 Jul 2023 01:44 PM IST
सार

चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डाबरकोट में तीसरे दिन भी लगातार बोल्डर पत्थरों की बरसात हो रही है। यहां एक गर्भवती महिलाा भी फंसी हुई है।  

विज्ञापन
Pilgrims stranded on Yamunotri Highway for two days women suffering from labor pain also got stuck Uttarkashi
गर्भवती महिला - फोटो : Amar ujala

विस्तार

यमुनोत्री हाईवे पर दो दिनों से श्रद्धालु जगह-जगह फंसे हुए हैं। अधिकांश श्रद्धालुओं ने खरादी बडकोट से वापस गंगोत्री धाम जाने का निर्णय लिया तो कहीं श्रद्धालुओं के जत्थे जगह-जगह बंद होने से बीच में फंसे हुए हैं। इनमें बिहार, गुजरात महाराष्ट्र आदि राज्यों से आए श्रद्धालु है। वहीं दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट,खनेडा किसाला स्लीपजोन के पास बंद होने कारण खरशालीगांव गांव की प्रसव पीड़ित महिला बीच में फंसी हुई हैं।

विज्ञापन


गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान सुनगर के पास  यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया है, लेकिन यमुनोत्री हाईवे कई जगह अभी भी बंद है। लगातार से पहाड़ी से पत्थरों की बरसात हो रही है। पीड़ित महिला के पति ग्रीस लाल, महिला के जीजा सुरेश लाल ने बताया कि खरशालीगांव से तिर्खली गांव तक तीन वाहन बदलने के बाद दो किमी उतराई-चढ़ाई चढ़ कर ओजरी गांव के पास पहुंचे है। अब यहां  वाहन की व्यवस्था में जुटे हैं।

विज्ञापन

कर्णप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे यातायात शुरू
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग में उमा माहेश्वर आश्रम के पास यातायात सुचारू है। शनिवार शाम को हाईवे पर मलबा आ गया था जिसे रात तक हटाया गया, लेकिन फिर से वहीं पर मलबा आने के बाद हाईवे बंद हो गया था। सुबह मलबा हटा दिया गया। हाईवे पर यातायात सुचारू होने के बाद वहां फंसे बड़े वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम के कुर्सी पर बैठाते ही भावुक हुए मेयर, इस प्रण की वजह से 56 महीनेे तक बनाई थी सत्ता से दूरी

वहीं, चमोली जिले के गैरसैंण के पास कालीमाटी में हाईवे पर मरम्मत कार्य जारी है। करीब 5 घंटे बाद हाईवे खुलने की संभावना है। दो दिन पहले कालीमाटी में सड़क टूटने से 30 मीटर लंबा, 7 मीटर चौड़ा और 5 मीटर गहरा खड्ड बन गया था। एनएच के एई अंकित सागवान ने कहा कि उसे भरने को 5 ट्रक मलबा लाने के लिए लगाए गये है। यह मलवा करीब 15 किलोमीटर दूर आगरचट्टी से लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed