{"_id":"5cfbb212bdec2207215a6017","slug":"pilgrims-death-in-kedarnath-dham-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में तबियत बिगड़ने से तमिलनाडू के यात्री की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में तबियत बिगड़ने से तमिलनाडू के यात्री की मौत
Sat, 08 Jun 2019 06:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 08 Jun 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा केदार के दर्शनों को केदारनाथ पहुंचे एक यात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। पुलिस द्वारा पंचायतनामा भरने के बाद शव को हेलीकॉप्टर से फाटा भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम से बताया कि शनिवार सुबह 6 बजे केदारनाथ मंदिर परिसर में बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचे नरसिम्हा (78) पुत्र स्व. श्रीकांत अय्यर, निवासी असहियर, नगर तिरपतूर, पांचाल, पचार, नेल्लूर, जिला चिलोर, तमिलनाडू की तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन
उनकी पत्नी व साथ के अन्य लोग उन्हें सिक्स सिग्मा अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के आग्रह पर शव को हेलीकॉप्टर से फाटा और वहां से सड़क मार्ग द्वारा जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन