{"_id":"683203140bb70872d204f392","slug":"pilgrim-from-gujarat-in-uttarakhand-is-corona-suspect-2025-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: उत्तराखंड में दस्तक, गुजरात का तीर्थ यात्री कोरोना संदिग्ध, एम्स ऋषिकेश की डायरेक्टर ने दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: उत्तराखंड में दस्तक, गुजरात का तीर्थ यात्री कोरोना संदिग्ध, एम्स ऋषिकेश की डायरेक्टर ने दी सलाह
Sat, 24 May 2025 11:07 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 24 May 2025 11:07 PM IST
सार
उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स में कोरोना के तीन संक्रमित रिपोर्ट किए गए हैं। जिनमें से एक गुजरात का तीर्थ यात्री संदिग्ध मिला है। फिलहाल, जांच चल रही है।
विज्ञापन
मीनू सिंह, डायरेक्टर एम्स ऋषिकेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऋषिकेश एम्स में कोरोना के तीन संक्रमित रिपोर्ट किए गए हैं। जिनमें गुजरात का एक तीर्थ यात्री कोरोना संदिग्ध भी शामिल है। जिसकी एम्स में जांच की जा रही है। एम्स निदेशक ने कोरोना से सचेत रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को देखते हुए एम्स प्रशासन ने एतिहात लागू किए हैं। एम्स प्रशासन ने बताया कि तीन मरीज कोराना संक्रमित पाए गए थे। जिनमें एक को अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। जबकि एक एम्स की चिकित्सक हैं, जिन्हें अस्पताल में ही आइसोलेट किया गया है। वहीं बदरीनाथ की यात्रा पर जा रहा गुजरात का एक तीर्थ यात्री कोरोना संदिग्ध पाया गया है। जिसकी एम्स में जांच चल रही है।
विज्ञापन
एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि यदि किसी को ज्यादा खांसी या बुखार की शिकायत है तो वह जांच करा लें। निदेशक प्रो.मीनू सिंह ने कहा कि यह वेरिएंट अधिक गंभीर तो नहीं है लेकिन यदि किसी को पहले से शूगर, हार्ट संबंधी बीमारी, हाइपर टेंशन जैसी बीमारी है तो वह लोग अपनी जांच कराएं और देखरेख में रहें। प्रो. मीनू ने कहा कि एम्स के पास पर्याप्त संसाधन पर्याप्त मात्रा में हैं।
विज्ञापन