फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pickup fell into 100 meter deep ditch in Chhibrau three people from Himachal Pradesh died

Dehradun: छिबरौ में 100 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हिमाचल प्रदेश के तीन लोगों की मौत

Sun, 05 May 2024 10:41 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी
संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 05 May 2024 10:41 PM IST
सार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश नंबर का एक पिकअप वाहन हरिपुर-कोटी-मीनस रविवार को शाम करीब छह विकास नगर से हिमाचल प्रदेश के नेरवा की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे।

विज्ञापन
Pickup fell into 100 meter deep ditch in Chhibrau three people from Himachal Pradesh died
छिबरौ में 100 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देहरादून के विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के नेरवा जा रहा है एक पिकअप वाहन हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर छिबरौ पावर हाउस के पास खाई में गिर गया। दुर्घटना में वाहन में सवार हिमाचल प्रदेश के तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तीनों शवों और गंभीर रूप से घायल चालक को खाई से बाहर निकाला। घायल चालक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश नंबर का एक पिकअप वाहन हरिपुर-कोटी-मीनस रविवार को शाम करीब छह विकास नगर से हिमाचल प्रदेश के नेरवा की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। शाम करीब 7.15 पर छिबरौ पावर हाउस के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कालसी वैभव गुप्ता ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार कुंवर सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी, सेनठा थाना नेरूवा, हिमाचल प्रदेश, रोहित पुत्र विपिन निवासी नेरवा, हिमाचल प्रदेश, मनमोहन सिंह निवासी नेरुवा हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही मौत  हो गई। पिकअप चालक सुशील पुत्र कान्हा सिंह निवासी ग्राम केलारा, थाना नेरवा हिमाचल प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल को पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed