फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pharmacists strike big problem in dehradun

दून में दवाएं नहीं मिलीं, खाली हाथ लौटे मरीज

Tue, 29 Oct 2013 09:20 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 29 Oct 2013 09:20 PM IST
विज्ञापन
pharmacists strike big problem in dehradun

उत्तराखंड में फार्मासिस्टों का कार्य बहिष्कार का समय बदलना रोगियों के लिए मुसीबत हो गया है। ओपीडी में आए बहुत कम रोगियों को दवाएं मिल पाईं।

विज्ञापन


इस कारण कई रोगी नियमित दवा काउंटर के पास भटक रहे हैं। राजधानी देहरादून में टिहरी, सहारनपुर से आए कुछ रोगी इस आस में बहुत देर तक बैठे रहे कि शायद काउंटर खुल जाए। इसके बाद जिन रोगियों के पास पैसा था, उनने बाहर मेडिकल स्टोरों से दवाएं लीं और घर गए।
विज्ञापन


दवा काउंटर बंद
फार्मासिस्ट सुबह आठ बजे से 11 बजे तक दवा काउंटर खोले बैठे थे। डॉक्टर ओपीडी में सुबह 10 बजे के बाद बैठे। कुछ डॉक्टर पहले वार्डों में राउंड लेने चले गए। डॉक्टरों से चेक अप कराने के बाद जब मरीज बाहर निकले तो दवा काउंटर बंद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिहरी के राम स्वरूप रावत, सहारनपुर के रिटायर्ड शिक्षक विनोद गुप्ता दवाओं के लिए परेशान भटकते रहे। टीएचडीसी की प्रिया, डागरा बाजार के विशंभर कुमार दवाओं के लिए परेशान रहे।

सुबह आठ से 11 बजे तक कार्य बहिष्कार
दून अस्पताल में दवाओं के लिए भटक रहीं। शकुंतला (65) इन्दिरा कालोनी से आईं थीं। उनकी सांस में तकलीफ थी। प्रेमनगर की मिम्मी देवी (62) के सीने में दर्द था।


दवा काउंटर के सामने बैठी हांफती रहीं। सहस्त्रधारा रोड की रहने वाली साबरा (52) के हाथ-पांव में बहुत तकलीफ थी। लक्ष्मण चौक के रहने वाले नंदलाल जायसवाल की मां बेटे को धूप मे लिटाकर काउंटर के पास खड़ी रहीं।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बीपी थपलियाल का कहना था कि सुबह आठ से 11 बजे तक कार्य बहिष्कार के बाद फार्मासिस्टों को काम करना पड़ता था जिससे वे महानिदेशालय के धरने पर नहीं पहुंच पाते थे। इससे कार्य बहिष्कार का समय बदला है।

फार्मासिस्टों का कार्य बहिष्कार का समय बदला जाना आम आदमी के लिए मुसीबत बन गया है। इससे गिनती के रोगियों को दवाएं मिल पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed